-
Advertisement
Solan में चार पुलिस कर्मियों, एक आरोपी व 108 कर्मी सहित 35 पॉजिटिव, HP में 103 नए मामले
Last Updated on July 30, 2020 by
शिमला। सोलन में कोरोना पॉजिटिव के 35 मामलों के साथ हिमाचल में अब तक 103 मामले सामने आए हैं। सोलन में रैंडम सैंपलिंग में चार पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए हैं। इसमें परवाणू से दो और नालागढ़ और बद्दी से एक-एक पुलिस कर्मी शामिल है। नालागढ़ में 108 एंबुलेंस कर्मी भी संक्रमित निकला है। वहीं, बद्दी पुलिस स्टेशन में किसी मामले में धरा आरोपी भी पॉजिटिव आया है। सोलन में 35, मंडी में 24, सिरमौर में 22, कांगड़ा में 9, शिमला में 6, ऊना में तीन, कुल्लू में दो और बिलासपुर व किन्नौर में एक-एक मामला है। हिमाचल में आज 55 कोरोना पाॅजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सोलन के 28, ऊना के 13, किन्नौर के सात, कांगड़ा के चार व बिलासपुर के तीन शामिल हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2500 पार हो गया है। कुल मामले 2506 हो गए हैं। अभी 1090 एक्टिव केस हैं। अब तक 1391 ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 2628 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 1681 नेगेटिव रहे हैं। अभी 922 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 25 पाॅजिटिव मामले हैं।
ये भी पढ़ें : Covid-19 टेस्ट के लिए युवती के प्राइवेट पार्ट से लिया स्वॉब, लैब टेक्नीशियन पर रेप केस दर्ज
कोरोना का गढ़ बने नाहन शहर में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को जिला सिरमौर से 129 सैंपल जांच के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। जिसमें से 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी संक्रमित 22 नाहन शहर के हैं। कोरोना संक्रमितों में 10 पुरुष व 12 महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि नाहन के मोहल्ला गोबिंदगढ़ में कोरोना विस्फोट के बाद अब नाहन शहर के विभिन्न हिस्सों में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिला सिरमौर में अब एक्टिव मामलों की संख्या 182 से बढ़कर 204 हो गई है। डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने 22 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है।
कांगड़ा जिला में तीन आर्मी और एक नेवी जवान सहित आज 9 मरीज
कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के 9 नए मामले आए हैं। तहसील देहरा के बारा का 40 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। जवान 20 जुलाई को लेह से लौटा है। नगरोटा बगवां के चाहड़ी का 20 वर्षीय आर्मी जवान (Army Personnel) भी संक्रमित निकला है। यह जवान 21 जुलाई को लेह से लौटा है। मस्सल नगरोटा बगवां का 25 वर्षीय नेवी का जवान का पॉजिटिव पाया गया है। यह केरल से लौटा है। इन्हें एमएच योल (MH Yol) में शिफ्ट किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Corona update: हिमाचल में अब तक 11 का आंकड़ा, 39 लोग हुए ठीक- एक्टिव केस 1014
गांव सुन्नी तहसील बड़ोह का 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक 18 जुलाई को पटियाला से लौटा है। रमेहड़ नगरोटा बगवां का 32 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह 22 जुलाई को दिल्ली से लौटा है। 65 वर्षीय व्यक्ति को उसका 6 वर्षीय पोता भी संक्रमित पाया गया है। पोता अमृतसर से आया है। इसमें दादा-पोते को धर्मशाला तो बाकी को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। चनौर डाडासीबा का 22 साल का आर्मी जवान भी पाॅजिटिव आया है। जवान को एमएच योल शिफ्ट किया जा रहा है।
मंडी जिला में 11 पॉजिटिव मामले एक वार्ड से
मंडी। जिला में एक बार फिर से कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। इस बार सबसे बड़ा धमाका मंडी शहर में हुआ है। मंडी शहर से ही 16 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 11 मामले मंडी शहर के रामनगर वॉर्ड से हैं। अभी आई रिपोर्ट में 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें 11 रामनगर वॉर्ड से, 3 टारना वॉर्ड से, 1 पैलेस कालोनी वॉर्ड से, एक जेल रोड वॉर्ड से और एक नीजि होटल में रूका हुआ शख्स शामिल है। वहीं बल्ह से 2 और मामले सामने आए हैं जबकि गोहर से एक नया मामला सामने आया है। वहीं तीन वह लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं जिनके सैंपल दोबारा से जांच के लिए भेजे गए थे। उस लिहाज से आज 23 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन सरकारी तौर पर गणना 20 की ही होगी क्योंकि तीन पॉजिटिव मामलों की गिनती पहले हो चुकी है।
जोनल हॉस्पिटल का डॉक्टर और प्राइवेट लैब संचालिका निकली कोरोना पॉजिटिव
जोनल हास्पिटल मंडी का एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं हास्पिटल के पास एक नीजि लैब चलाने वाली महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं उद्योग विभाग के जीएम भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आज आई रिपोर्टस में यह सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर की बात करें तो यह उस महिला के संपर्क में आए थे जिसकी जोनल हास्पिटल में सर्जरी हुई थी और सर्जरी के बाद वह महिला पॉजिटिव पाई गई थी। महिला के संपर्क में आए सभी डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को आईसोलेट कर दिया गया था और इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें सिर्फ यही डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। मंडी जिला में किसी डॉक्टर का कोरोना संक्रमित होने का यह पहला मामला है। वहीं हास्पिटल के पास एक नीजि लैब चलाने वाली महिला ने सफाई ठेकेदार और भाजपा नेता के सैंपल लिए थे। आज जांच में यह महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उधर इंडस्ट्री विभाग के जीएम भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। यह भी एक संक्रमित के संपर्क में आए थे जिसके बाद अब यह पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है। जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डा. डीएस वर्मा ने डॉक्टर के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को ज्यादा सैनेटाईज करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि संक्रमण के फैलने के खतरे को टाला जा सके।
डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने 20 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोग वही हैं जो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। कुछ लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जहां-जहां से कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है और पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है। यदि किसी में लक्ष्ण हुए तो उसे मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। यह मंडी जिला में कोरोना का तीसरा बड़ा ब्लास्ट है। इससे पहले 24 जुलाई को सबसे ज्यादा 26 मामले सामने आए थे जबकि 25 जुलाई को 15 मामले सामने आए थे। अभी आज के सैंपल जांच में लगे हुए हैं और अन्य पॉजिटिव मामले आने की संभावना जताई जा रही है। हिमाचल में अब तक 60 नए मामले आ चुके हैं।
कोरोना पॉजिटिव पूर्व विधायक के संपर्क में आए बीडीओ की रिपोर्ट नेगेटिव
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group