- Advertisement -
धर्मशाला। हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक केस (Himachal Police Recruitment paper leak case) में पकड़े गए 11 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अभी तक इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों को आज कांगड़ा कोर्ट (Kangra Court) में जज शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने 11 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा है, जबकि एक आरोपी को पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेजा गया। रिमांड के दौरान और भी खुलासे हो सकते है। आरोपी को अब 13 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कोर्ट में पेश हुए आरोपी मुनीश कुमार, मनी चौधरी, गौरव, अशोक कुमार, सुनील कुमार, रमित, पवन कुमार, विशाल, नितेश कुमार, विशाल, विजय किशोर उर्फ अरुण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब इन्हें दोबारा 24 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को 13 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- Advertisement -