-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 11 नए मामले, 29 लोग हुए ठीक- एक्टिव केस 183
Last Updated on June 7, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना पाॅजिटिव के 11 मामले सामने आए हैं। वहीं, 29 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज कांगड़ा से चार, चंबा, हमीरपुर से दो-दो, बिलासपुर, शिमला और मंडी से एक एक मामला सामने आया है। इसमें सात मामले पांच बजे से पहले आ गए थे और चार मामले अब आए हैं। चंबा के पीयूरा में कोरोना पॉजिटिव युवक की मां और एक अन्य रिश्तेदार महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। बिलासपुर के झंडूता के अंतर्गत गांव मुकरना में एक मामला कोरोना का पॉजिटिव पाया गया है। 29 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव निकली है। युवती 31 मई को दिल्ली से लौटी है। युवती भीखू सराए तलाई में संस्थागत क्वारंटाइन में थी।
ये भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमित युवक के खिलाफ पच्छाद पुलिस ने की FIR, जाने क्यों
इसके अलावा हमीरपुर के 9, कांगड़ा के भी 9, चंबा के चार, बिलासपुर के तीन, ऊना के तीन और सोलन का एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में अब कुल आंकड़ा 411 हो गया है। 183 एक्टिव केस हैं। अब तक 223 मरीज ठीक हो चुके हैं। पांच की मृत्यु हुई है।
हिमाचल में आज 1366 सैंपल में से 1136 नेगेटिव रहे हैं। 223 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में सात पाॅजिटिव आए हैं। साथ ही हमीरपुर के दो, कांगड़ा का एक और शिमला का एक मामला पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से है। हिमाचल में अब तक 45888 लोगों की कोरोना जांच को सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 45254 नेगेटिव रहे हैं। 411 ही पाॅजिटिव आए हैं। 223 की रिपोर्ट का इंतजार है।
अब
तक 45861 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 25961 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 19900 अभी निगरानी में हैं। बता दें कि हिमाचल में ठीक होने वालों का आंकड़ा एक्टिव केस से अधिक हो गया है। हिमाचल में रिकवरी रेट 54 फीसदी से अधिक हो गया है़, जोकि राहत की बात मानी जा सकती है।