-
Advertisement
Big Breaking : हिमाचल में कोरोना से 11वीं मौत, बिलासपुर में पुलिस कर्मी निकला Positive
Last Updated on July 24, 2020 by saroj patrwal
कांगड़ा। कोरोना संकट के बीच हिमाचल के लिए बुरी खबर है। जिला कांगड़ा (Kangra ) में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति ज्वालामुखी के अंब का रहने वाला था। वह लीवर आदि की बीमारी से ग्रस्त था। 52 वर्षीय अशोक का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था जहां से छुट्टी देने के बाद उसे को टांडा में भर्ती करवाया गया था। उसका सैंपल लेने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट जा रहा था। वहां ले जाते समय व्यक्ति ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की है। इसी के साथ हिमाचल (Himachal) में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 11 हो गया है और जिला कांगड़ा से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, जिला कांगड़ा में योल में दो आर्मी जवान (Army personal) कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। दोनों की आयु 23 और 33 वर्ष। उन्हे योल अस्पताल (MH Yol) में शिफ्ट किया गया है। इसी के साथ हिमाचल में कुल आंकड़ा 1847 पहुंच गया है। अभी 683 एक्टिव केस हैं। अब तक 1140 लोग ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः हिमाचल में 105 पॉजिटिव, कुल आंकड़ा 1843 – एक्टिव केस 680
गरामोड़ा नाके पर सेवाएं दे रहा पुलिस कर्मी निकला पॉजिटिव
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना स्वारघाट में कार्यरत पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 25 वर्षीय पुलिस कर्मी गांव डाबरा, जिला कुल्लू का रहने वाला है। यह गरामोड़ा पुलिस बैरियर पर ड्यूटी दे रहा था ।स्वारघाट थाना के पुलिसकर्मी जो बैरियर पर ड्यूटी दे रहे थे, उन सबको क्वारंटाइन कर दिया गया है और उन सब के टेस्ट लिए जाएंगे। स्वारघाट थाना को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। थाने की गतिविधियां कोट थाना से चल रही है। डीसी राजेश्वर गोयल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जो पुलिस कर्मी पॉजिटिव आया है उसे कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर ले जाया गया है।