-
Advertisement
जल्द मिलेगा कोरोना कवच, 12 से 14 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन
भारत समेत दुनिया के कई अन्य देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अपने पैर पसार रखे हैं। हालांकि, कोरोना वैक्सीन के डोज के चलते काफी हद तक कोरोना संक्रमण का खतरा टला है। देश में 15-17 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन की शुरुआत के बाद अब 12 से 14 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। 12 से 14 साल को मार्च से वैक्सीन लगेगी।
यह भी पढ़ें- आधार कार्ड के साथ ना करें ये काम, सजा समेत होगा 1 करोड़ रुपए का जुर्माना
बता दें कि इस कोरोना वैक्सीन का ऑर्डर अगस्त में ही दिया गया था, जिसमें कुल 30 करोड़ डोज की मांग की गई थी। जानकारी के अनुसार, कि बायोलॉजिकल ई ने 25 करोड़ डोज का उत्पादन कर लिया है। केंद्र सरकार ने कोरबा वैक्स वैक्सीन (Corbevax vaccine) के लिए पिछले साल एडवांस में 1500 करोड़ रुपए का पेमेंट कर दिया था। यह दो डोज वाली कोरोना वैक्सीन भारत की सबसे सस्ती कोरोना वैक्सीन होगी। कोरबा वैक्स की कीमत लगभग 145 रुपये होगी और इसमें कोई टैक्स शामिल नहीं है।
कोरबा वैक्स टीका इंट्रामस्क्युलर यानी मांसपेशियों के जरिए लगाया जाता है। इसकी दो खुराक 28 दिनों के अंतराल पर दी जाती है। यह पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है। कोरबा वैक्स वैक्सीन को हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी विकसित कर रही है।
डीजीसीआई ने कोरबा वैक्स के 12 से 18 साल के बच्चों पर भी इस्तेमाल की सिफारिश की है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस वैक्सीन को फाइनल मंजूरी मिल सकती है। डीजीसीआई (DGCI) ने करीब वैक्स वैक्सीन को पिछले साल दिसंबर में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी। हालांकि, इस वैक्सीन को अभी चल रहे टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह आरबीडी प्रोटीन सब यूनिट वैक्सीन है। उन्होंने बताया कि कोरबा वैक्स के लिए क्लीनिकल डेटा सौंप दिया गया है।
