-
Advertisement
12 साल की बच्ची ने मुक्के बरसाकर तोड़ दिया पेड़, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 12 साल की बच्ची का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची मुक्के बरसाकर पेड़ तोड़ती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो रहा है और बच्ची की तारीफ कर रहा है।
यह भी पढ़ें-पहाड़ पर घूमने निकले शख्स का शेर ने किया पीछा, ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो
https://twitter.com/TheSun/status/1480474495248834561
बता दें कि बच्ची की पहचान इव्निका सादवकास (Evnika Saadvakass) के रूप में हुई है और वह रूस (Russia) की रहने वाली है। इव्निका की वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में इव्निका तेज रफ्तार के साथ एक पेड़ को जोर-जोर से पंच करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इव्निका मुक्के बरसाते हुए पलभर में पेड़ के परखच्चे उड़ा देती है और फिर पेड़ टूट जाता है। इव्निका की इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उसकी ताकत की तारीफ कर रहा है।
इव्निका की वीडियो को ट्विटर पर @TheSun नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में लिखा गया है दुनिया की सबसे मजबूत लड़की ने दिखाया अपना कमाल का बॉक्सिंग कौशल। इव्निका का ये हैरान कर देने वाला वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल हो गया है। इस वीडियो को बहुत से यूजर्स अपने अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं और बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। लोग इव्निका की ताकत को सैल्यूट कर रहे हैं।
बता दें कि इव्निका इंटरनेट की दुनिया में अपने उम्र की सबसे मजबूत लड़की के तौर पर जानी जाती है। इव्निका की मुक्केबाजी का कोई जवाब नहीं है। इव्निका काफी लंबे समय से बॉक्सिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर इव्निका के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इव्निका के पूरे परिवार को बॉक्सिंग (Boxing) का बहुत शौक हैं। इव्निका के पिता रस्ट्रम बॉक्सिंग कोच हैं और उन्होंने खुद इव्निका को बॉक्सिंग के लिए तैयार किया है। इव्निका की मां आनिया भी जिम्नास्ट थी, जबकि इव्निका के अलावा उनके सात भाई-बहनों को भी बॉक्सिंग का बहुत शौक है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
