- Advertisement -
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अमेरिका (America) के एक शख्स की वीडियो खूब वायरल हो रही है। वीडियो में वह मशहूर भोजपुरी गीत रिंकिया के पापा गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि अमेरिका के वाशिंगटन में रहने वाले रिकी पोंड (Ricky Pond) इंस्टाग्राम पर डांसिंग डैड (Dancing Dad) के नाम से मशहूर हैं। भारत के लोगों को भी उनकी डांस वीडियोज बहुत पसंद आती हैं। रिकी अक्सर बॉलीवुड गानों पर वीडियोज बना कर पोस्ट करते रहते हैं। इतना ही नहीं वह तमिल, मलयालम और पंजाबी भाषाओं के गानों पर भी थिरकते हैं। डांसिंग डैड के नाम से लोकप्रिय रिकी ने 7 जनवरी, 2022 को अपना एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ricky.pond पर शेयर किया था।
वीडियो में रिकी गायक मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के मशहूर गीत रिंकिया के पापा गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की कैप्शन में रिकी ने लिखा- एम्मा, डालिन, ऑड्रे, गैरेट के पापा। डांस करने की कोशिश की है, उम्मीद है आप सबको पसंद आएगा। रिकी की इस वीडियो को अब तक 11 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 95 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा सर जी माहौल बना दिया।। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा सर कृपया अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए भारत आएं। आप अद्भुत हैं सर। भारत से प्यार।
- Advertisement -