- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 13 मामले आए हैं। वहीं, 79 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। अब तक एक की जान गई है। शिमला में एक ने दम तोड़ा है। कोरोना का कुल आंकड़ा 58,214 पहुंच गया है। अभी 408 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 56,813 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 980 है।
सिरमौर में सात, शिमला (Shimla) में तीन, चबा, कांगड़ा और मंडी में एक-एक मामला आया है। मंडी (Mandi) में सबसे अधिक 59 लोग कोरोना से जंग जीतने में कामयाब रहे हैं। कांगड़ा (Kangra) में आठ, ऊना में 6, शिमला में चार और बिलासपुर में दो ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2701 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1185 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1514 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से दो पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 40 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
- Advertisement -