हिमाचल में सरकारी नौकरी की बहार, 14142 पदों पर होगी भर्ती, यहां जाने डिटेल

शिक्षा विभाग में जेबीटी, एनटीटी व मल्टी टास्क वर्कर्स के भरे जाएंगे पद

हिमाचल में सरकारी नौकरी की बहार, 14142 पदों पर होगी भर्ती, यहां जाने डिटेल

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल में जल्द ही 14142 पदों पर भर्ती होगी। यह सभी पद शिक्षा विभाग (Education Department) में भरे जाएंगे। इन 14142 पदों पर भर्ती के बाद प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी। शिक्षा विभाग में यह पद जेबीटी, एनटीटी व मल्टी टास्क वर्कर्स (JBT, NTT and Multi Task Workers) के भरे जाएंगे। जिसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि प्रदेश में कुल 14142 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें 1442 जेबीटी शिक्षकों, 4700 एनटीटी व आठ हजार मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती की जाएगी। सरकार के निर्देश के बाद कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने जेबीटी शिक्षकों का फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। बैचवाइज जेबीटी का परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।


यह भी पढ़ें:बजट सत्रः हिमाचल में शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 6200 पद, खाली पदों पर होगी सीधी भर्ती

प्रदेश सरकार ने जेबीटी के खाली पद भरने के लिए वर्ष 2019 में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भर्तियां निकाली थीं। 12 मई, 2019 को हजारों प्रशिक्षुओं ने जेबीटी कमीशन की परीक्षा दी। जिसका परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। वर्ष 2020 में बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए हर जिला में काउंसलिंग हुई, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें:कैबिनेट मीटिंगः हिमाचल में मेरिट के आधार पर होगी मल्टी टास्क वर्कर्स की भर्ती

इसी तरह से एनटीटी भर्ती (NTT Recruitment ) के लिए केंद्र ने पिछले साल बजट मंजूर किया था, लेकिन शिक्षा विभाग भर्ती एवं पदोन्नति नियम ही तैयार नहीं कर पाया। जिसके चलते यह भर्ती प्रक्रिया भी बीच अधर में ही लटक गई, लेकिन विभाग ने अब एनटीटी शिक्षक भर्ती का ड्राफ्ट तैयार किया है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा। वहीं, पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में मल्टी टास्क वर्कर्स के पदों की भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी गई थी। जिसके अनुसार स्कूलों में आठ हजार के करीब मल्टी टास्क वर्कर्स के पद भरे जाएंगे। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी मिलने के बाद विभाग जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू करेगा। विभाग का तर्क है कि जल्द सीएम जयराम (CM Jai Ram) से मुलाकात कर सभी मांगों का एजेंडा तैयार किया जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | multi task workers | Education Department | NTT | JBT | हिमाचल में सरकारी नौकरी | Himachal News | 14142 पदों पर भर्ती | latest news | Cabinet meeting | Himachal Breaking News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है