-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज अब तक 15 नए मामले, 5 हुए ठीक
Last Updated on June 22, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 15 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पांच लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज कांगड़ा (Kangra) से सात, शिमला (Shimla) से तीन, बिलासपुर और सोलन (Solan) से दो-दो तथा मंडी (Mandi) से एक मामला सामने आया है। वहीं, कांगड़ा और ऊना के दो-दो और मंडी का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 716 हो गया है। वहीं, 275 एक्टिव केस हैं। अब तक 426 ठीक हो चुके हैं और छह की मौत हुई है। पिछले कल देर रात हमीरपुर से 16 और ऊना जिला से 9 मामले सामने आए थे। हिमाचल में आज अब तक 866 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 460 नेगेटिव रहे हैं। 399 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं कांगड़ा के सात मामले आज के सैंपल से हैं। बाकि 8 मामले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने लगाया फंदा, मां ने बताया बेटी के साथ क्या-क्या हुआ
आज यह नए मामले
कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के सात नए मामले सामने आए हैं। सेराथाना की 58 वर्षीय महिला, उसकी 33 वर्षीय बहू और 6 वर्षीय पोती पॉजिटिव (Positive) पाई गई है। यह मुंबई से लौटे हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। हटवास नगरोटा बगवां का 24 वर्षीय युवक और उसकी 16 साल की बहन भी संक्रमित पाई गई है। यह दिल्ली (Delhi) से लौटे हैं। इसके अलावा पंजेहड़ नगरोटा बगवां का 42 वर्षीय पुरुष और उसकी 11 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह फरिदाबाद से आए हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, दो कोरोना पॉजिटिव आज ठीक भी हुए हैं। इसमें बढ़ल ठोर तहसील देहरा का 65 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 60 वर्षीय पत्नी शामिल हैं। यह धर्मशाला में दाखिल थे। इन्हें घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। जिला सोलन (Solan) के बद्दी में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है। बिलासपुर के पंतेहड़ा में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। बाप-बेटा दिल्ली से लौटे हैं। शिमला में रामपुर से तीन मामले सामने आए हैं।