-
Advertisement
सेब के व्यापारी के साथ 16 लाख की धोखाधड़ी , पैसे मांगे तो दे रहे जान से मारने की धमकी
16 lakh fraud with Apple Trader: शिमला में एक सेब के व्यापारी के साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी( Fraud) का मामला सामने आया है। इस संबंध में व्यापारी यजविंदर सिंह ने रोहड़ू पुलिस थाना ( Rohru Police Thana) में शिकायत दर्ज करवाई है। यजविंदर सिंह ने अपनी शिकायत में उत्तर प्रदेश व बिहार (Uttar Pradesh and Bihar) के 3 व्यापारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोहड़ू के व्यापारी की यजविंदर सिंह फ्रूट नाम से रोहड़ू( Rohru की मेहंदली फल मंडी में कंपनी है। अपनी शिकायत में यजविंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 में गोरखपुर के राम, बिहार के परवेज आलम और बनारस के दीपक यादव ने उनसे सेब खरीदे थे। मगर आज तक का भुगतान नहीं किया गया। यजविंदर सिंह का कहना है कि उसने इन तीनों व्यापारियों से अपने पैसे मांगे, मगर वे पहले को टालमटोल करते रहे और अब जान से मार देने की धमकियां दे रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार राम नवी फल मंडी गोरखपुर में दुकान नंबर बी-18 पर व्यापार करते हैं, जबकि परवेज आलम बिहार के खमेरिया में वार्ड नंबर52 के निवासी हैं। दीपक यादव बनारस में एसबी फ्रूट कंपनी के मालिक हैं।
संजू चौधरी

