-
Advertisement
हिमाचल में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, महिला अरेस्ट
Froud in MBBS : सुंदरनगर। जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में एमबीबीएस में दाखिला (Admission in MBBS) दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपए की ठगी(Fraud of 9 lakh rupees) करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना धनोटू की टीम ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार ( Arrest)कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी महिला पारूल शर्मा मैसर्ज स्टडी सेवन सीज ए-72 चौथी मंजिल एसटी. 4 प्रताप गंज मधु विहार मेन मार्केट दिल्ली से अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर भी पूछताछ अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय खयाली राम निवासी गांव नौलखा डाकघर कनैड तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने 21 अगस्त 2023 को पुलिस थाना धनोटू में एक शिकायत पत्र दिया था। शिकायत पत्र में शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी बेटी ने वर्ष 2021 में नीट (एमबीबीएस) की परीक्षा में नंबर कम आए थे। इस पर उसने अपने सुंदरनगर के पुराना बाजार निवासी दोस्त विनोद कुमार से बात की गई। शिकायतकर्ता को विनोद कुमार ने दिल्ली में रहने वाले उसके एक डॉक्टर दोस्त के बारे में बताया और उसकी बेटी की एमबीबीएस( MBBS) में किसी अच्छे प्राइवेट कालेज में दाखिला (Admission in private college) दिलवाने की जानकारी दी।
कई बार पैसे किए गए खातों में ट्रांसफर
शिकायतकर्ता ने आरोपी पारूल शर्मा के कहे अनुसार दिल्ली जाने से पूर्व 18 दिसंबर ,2021 को स्टडी सेवन सीज(Study Seven Seas) के खाते में विनोद कुमार के खाते से 2 लाख रुपए एडवांस के तौर पर भेजे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि एमबीबीएस सीट को लेकर जब भी कोई बात होती थी तो पारूल शर्मा से विनोद ही बात करते थे। इसके उपरांत पारूल शर्मा के कहने पर शिकायतकर्ता ने अपने खाते से 23 मार्च 2022 को एक लाख, 8 अप्रैल 2022 को 9 लाख और विनोद के खाते से 5 अप्रैल 2022 को 2 लाख, 10 अप्रैल 2022 को 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। शिकायतकर्ता अनुसार विनोद के खाते से कुल 9 लाख रुपए उसकी ओर से पारूल शर्मा के कहे अनुसार खातों में ट्रांसफर(Transfer) किए गए हैं। लेकिन इसके बाद शिकायतकर्ता की बेटी का दाखिला किसी भी कॉलेज में नहीं हुआ है।
4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजी महिला
मामले पर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण(DSP Sunder Nagar Bharat Bhushan) ने कहा कि आरोपी महिला को पुलिस थाना धनोटू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत ने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर भी जांच अमल में लाई जाएगी। भारत भूषण ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच अमल में ला रही है
-नितेश सैनी

