-
Advertisement
Corona Breaking: कांगड़ा के 14 नए मामलों के साथ हिमाचल में रविवार को 20 मामले, 12 हुए ठीक
Last Updated on June 22, 2020 by
शिमला/धर्मशाला। कांगड़ा जिला के कोरोना के 14 नए मामलों के साथ हिमाचल में रविवार को 20 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 12 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में इसमें 10 जून को पठानकोट से आया राख नगरी का 49 वर्षीय पुरुष, 13 जून को दिल्ली से लौटा राख नगरी का 32 वर्षीय युवक और 10 जून को दिल्ली से ही लौटा राख नगरी का 77 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। तलवार लंबागांव का 34 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह 15 जून को दिल्ली से लौटा है। 12 जून को दिल्ली से ही लौटे अप्पर लंबागांव के 46 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा तलवार में संस्थागत क्वारंटाइन 37 वर्षीय महिला और उसकी 11 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। यह दिल्ली से लौटे हैं। इन्हें बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज कितने नए मामले, कितने हुए ठीक-जानिए
वहीं, चार लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें जयसिंहपुर की 24 वर्षीय महिला, गणेश बाजार बैजनाथ का 11 वर्षीय बच्चा, कलियाड़ा धर्मशाला की 29 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय बेटी ठीक हुई हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर से घर भेजा जा रहा है। घर में अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।
इससे पहले कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए थे। इसमें घुमाला ठाकुरद्वारा की 30 वर्षीय महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाई गई है। यह दिल्ली से लौटी हैं। इसके अलावा चनान कलां पाइसा देहरा की 42 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह महिला गाजियाबाद से लौटी है। इसके अलावा दिल्ली से लौटी मैक्लोडगंज की 19 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। दिल्ली से लौटा 41 वर्षीय व्यक्ति पाॅजिटिव आया है। व्यक्ति की पत्नी और बेटी पहले से पाॅजिटिव आए हैं। तलवार में संस्थागत क्वारंटाइन दिल्ली से लौटा 38 वर्षीय व्यक्ति और राख नगरी का 15 वर्षीय लड़का पाॅजिटिव आया है। 15 वर्षीय लड़का पहले से पाॅजिटिव आए व्यक्ति का बेटा है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली है। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ व डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 184 हो गया है। अभी 665 एक्टिव केस हैं। अब तक 118 लाग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आंकड़ा 676 पहुंच गया है। एक्टिव केस 240 हो गए हैं। अब तक 421 ठीक हुए हैं। छह की मृत्यु हुई है। बता दें कि हिमाचल में आज अब तक 20 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा के 14, सोलन जिला से तीन, सिरमौर से दो और चंबा से एक मामला है। वहीं, हिमाचल में आज 12 लोग ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा के चार, हमीरपुर के दो, ऊना के पांच और चंबा का एक मरीज ठीक हुआ है।
हिमाचल में अब तक 1766 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1023 नेगेटिव रहे हैं। 738 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 5 पाॅजिटिव मामले हैं। बाकी पाॅजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group