-
Advertisement
मंडी में 91 #Corona संक्रमितों के साथ हिमाचल में आज अब तक 181 पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना ( Corona) का कहर जारी है। शनिवार को कोरोना के शाम पांच बजे तक 181 नए मामले( New cases) सामने आ चुके हैं। इसके अलावा आज 104 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। आज सामने आए कोरोना मामलों में सबसे ज्यादा मामले मंडी जिला( Mandi Distt) से सामने आए हैं। मंडी में आज 91 मामले कोरोना के दर्ज हुए हैं। इसके अलावा सिरमौर जिला में 46, शिमला में 21, चंबा में 9, बिलासपुर सोलन और किन्नौर में 4-4 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कुल्लू जिला में दो लोग कोरोना पॉजिटिव( Corona Positive) पाए गए हैं। इस मामलों के साथ हिमाचल में कोरोना (Corona) का कुल आंकड़ा 8965 हो गया है। जबकि एक्टिव केस की संख्या 2950 पहुंच चुकी है। वहीं हिमाचल में अब तक 5928 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में मरने वालों का आंकड़ा 70 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगों में FB की भूमिका थी: दिल्ली विधानसभा ने कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट को किया तलब
सिरमौर जिले में सामने आए कोरोना मामले जिला के विभिन्न इलाकों से हैं। इनमें सिटी हार्ट होटल नाहन, पांवटा साहिब के ज्वालापुर, नाहन के ढाबो मोहल्ला, ददाहू के खाला क्यार, नाहन के कच्चा टैंक, पुलिस स्टेशन नाहन, सराहां व यशवंत विहार क्षेत्र नाहन से व्यक्ति संक्रमित पाए गए है। जिला के सीएमओ डॉ केके पराशर ने बताया कि आज संक्रमित पाए गए व्यक्तियों को कोविड केयर सैंटर (Covid Care Center) में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही प्रोटोकॉल के तहत जिन लोगों के पास पर्याप्त सुविधा मौजूद हैं, उन्हे होम आइसोलेट किया जा रहा है। इसके साथ सिरमौर जिला में एक्टिव केस की संख्या 250 को पार कर गई है। मंडी जिले में सामने आए कोरोना मामलों में पांच डॉक्टर व फर्मेंटा बॉयोटेक कंपनी के 13 कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं बिलासपुर में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद घुमारवीं उपमंडल मुख्यालय पर स्थित सिविल अस्पताल को अगले 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

