-
Advertisement
Corona Update: आज तीन की गई जान, 182 पॉजिटिव, 2746 पहुंचे एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर लगातार जारी है। आज स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के दिन भी कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की जान गई है। सभी मृतक शिमला जिला से रिपोर्ट किए गए हैं। जिनमें एक 60 वर्षीय महिला जबकि दो 62 और 64 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। वहीं 15 अगस्त के दिन स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 182 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं 257 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में आज तक 2 लाख 10 हजार 143 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसी तरह से आज दिन तक 2 लाख 03 हजार 833 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में 3532 लोगों की अब तक कोरोना से जान गई है। प्रदेश में मौजूदा समय में 2746 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: नहीं रूक रहा कोरोना हमला, आज 284 पॉजिटिव; एक की मौत

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज चंबा जिला में सबसे अधिक 39 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसी तरह से बिलासपुर में 34 लोग, कांगड़ा में 29, मंडी में 29, शिमला में 26, हमीरपुर में 11, कुल्लू में 9, सोलन में 3 और लाहुल स्पीति जिला में भी दो लोग कोरोना संक्रमण (corona infected) की चपेट में आए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में चंबा जिला से 86 लोग, कांगड़ा से 35, शिमला से 30, मंडी से 33, हमीरपुर से 17, कुल्लू से 17, ऊना से 11, बिलासपुर से 15, सोलन से 8, किन्नौर से 3 और सिरमौर से 2 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज सबसे कम कोरोना सैंपल (Corona Sample) जांच को लाए गए। आज 6169 सैंपल जांच के लिए लाए गए। जिसमें 146 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसी तरह से 5909 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 114 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


