-
Advertisement
Corona Update : हिमाचल में आज एक की गई जान, 1962 पहुंची एक्टिव केसों की संख्या
शिमला। हिमाचल में रविवार को कोरोना ने एक संक्रमित की जान ले ली। शिमल में 61 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना (Corona) के चलते मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को हिमाचल में 187 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसके साथ ही आज 172 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना का कुल आंकड़ा 2 लाख 07 हजार 887 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में दो फौजियों समेत तीन के सिर चढ़ा लालपरी का नशा, “ससुराल” में गुजारी पूरी रात
इसी तरह से आज दिन तक 2 लाख 02 हजार 366 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में 3518 लोगों की आज तक कोरोना से मौत हुई है। जबकि मौजूदा समय में 1962 कोरोना संक्रमित प्रदेश में मौजूद हैं। हिमाचल में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिसको लेकर जयराम सरकार भी चिंतित है। खुद सीएम जयराम ठाकुर ने पहले भी और आज एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रदेश में बंदिशें लगाए जाने की बात कही है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने आज चौंतड़ा में यह बात कही।
यह भी पढ़ें: चोर को बैग में मिली टीटीई की वर्दी और चालान बुक, यात्रियों से वसूलने लगा जुर्माना

आज किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज चंबा जिला में कोरोना के 91 मामले सामने आए हैं। इसी तरह से मंडी में 36, हमीरपुर में 23, कुल्लू में 16, कांगड़ा में 11, बिलासपुर में 6, शिमला (Shimla) में 1, सिरमौर में 1, सोलन में 1 और ऊना में भी एक कोरोना पाजिटिव मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में मंडी से 70, कांगड़ा से 21, हमीरपुर से 15, चंबा से 24, बिलासपुर से 11, शिमला से 12, सोलन से 6, ऊना से 6, किन्नौर से 3, कुल्लू से 3 और सिरमौर जिला से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

