-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन,MLA हंसराज का इस्तीफा मांगा, बीजेपी पर दोहरे रवैये का आरोप
HP Vidhansabha Winter Session: हिमाचल विधानसभा परिसर धर्मशाला (तपोवन) के बाहर आज कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने बीजेपी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर भाजपा बगाओ बेटी बचाओ के नारो से खूब गूंजा। कांग्रेस ने बीजेपी विधायक हंसराज पर युवती की ओर से लगाए आरोपों को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस का कहना है कि कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली बीजेपी खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी विधायक हंसराज के इस्तीफे की मांग की।
हिमाचल विधानसभा सत्र के पहले ही दिन कांग्रेसी सदस्य परिसर के बाहर हंगामा करते हुए बीजेपी विधायक हंसराज का इस्तीफा मांगते हुए नारेबाजी करते रहे। @SukhuSukhvinder @KSRathoreINC @DrRajeshHPCC @vidit_congress @rajeevbindal @BJP4Himachal @jairamthakurbjp @CMOFFICEHP @dprhp pic.twitter.com/wDltsU1lte
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) November 26, 2025
परिसर के बाहर हाथों में तख़्तियां और बीजेपी विरोधी नारे
कांग्रेस विधायक और मंत्री आज सदन से बाहर आए और सीढ़ियों पर बैठकर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कानून-व्यवस्था पर बहस की मांग तो कर रही है,लेकिन उनके ही विधायक नियम तोड़ने की घटनाओं में शामिल हैं। कांग्रेस ने कहा कि फंसे हुए विधायकों का मामला उसी बिगड़ती व्यवस्था का “सबसे बड़ा उदाहरण” है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी सदन की गरिमा पर बात करती है, लेकिन खुद उसके नेता ही अनुशासन भंग कर रहे हैं। प्रदर्शन में सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया, मंत्री चंद्र कुमार,और लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा सहित कई नेता मौजूद रहे।
बीजेपी को पहले अपने विधायकों को नियंत्रित करना चाहिए
जगत सिंह नेगी ने कहा कि बीजेपी कानून-व्यवस्था पर बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके ही विधायक लगातार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। विधानसभा की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन जो लोग कानून का पाठ पढ़ाते हैं, वही सबसे पहले उसे तोड़ते हैं। नेगी ने कहा कि हमने आज तख्तियां लेकर विरोध इसलिए किया है ताकि जनता के सामने यह दोहरा चरित्र साफ हो सके। बीजेपी को पहले अपने विधायकों को नियंत्रित करना चाहिए, उसके बाद ही कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने चाहिए कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है, लेकिन अन्याय और इस तरह के व्यवहार पर चुप नहीं रह सकती।
रविंद्र चौधरी
