-
Advertisement
चंडीगढ़–मनाली एनएच पर दर्दनाक हादसा, बच्ची सहित दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौ#त
Kullu Accident: चंडीगढ़–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्लू में बबेली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा आईटीबीपी परिसर के गेट के पास हुआ, जहां एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल और पैरापिट से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर बबेली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई है।@Agnihotriinc @himachalpolice@jairamthakurbjp @BJP4Himachal @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/S4hY2TvVdo
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 22, 2026
पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया
हादसे में दिल्ली निवासी सोनिया (40), साक्षी (26) और देवीशा (5) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस ने पर्यटकों और वाहन चालकों से पहाड़ी सड़कों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की
धनेश गौतम
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

