-
Advertisement
यूक्रेनी राष्ट्रपति बहस के बाद व्हाइट हाउस से निकाले , जेलेंस्की को मिला यूरोपीय नेताओं का साथ
Trump-Zelensky Clash :अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump)और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky)के बीच ओवल ऑफिस में जो हुआ, उसे दुनिया ने देखा। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को करीब 10 मिनट तक तीखी बहस (Trump-Zelensky Clash)हुई थी। इस नोंक-झोंक के बाद से शांति समझौता खटाई में पड़ गया है। जेलेंस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहस के बाद व्हाइट हाउस से बाहर निकाल दिया गया। इस बीच यूरोप के कई नेताओं ने जेलेंस्की के प्रति अपना समर्थन जताया है।
I don’t understand how the right supports this. Crashing out and yelling while Zelenskyy remains calm makes you look fucking weak. I thought Trump and JD Vance were supposed to understand strength. They look like bitch losers pic.twitter.com/zeFdCTFRWO
— evan loves worf (@esjesjesj) February 28, 2025
जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया रद्द
रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस (White House)के एक अधिकारी ने बताया कि बहस के बाद यूक्रेन के डेलिगेट्स ओवल ऑफिस से निकलकर दूसरे कमरे में चले गए थे। अमेरिकी टीम वहीं रुकी रही। इस दौरान ट्रंप ने उपराष्ट्रपति वेंस, विदेश मंत्री रुबियो और एनएसओ माइक वाल्ट्ज से बातचीत की। चर्चा के दौरान ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की बातचीत की हालत में नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने माइक वाल्ट्ज और रुबियो से कहा कि वे जाकर खुद जेलेंस्की को कह दें कि उनके जाने का वक्त हो गया है।ये दोनों अधिकारी वहां पहुंचे तो जेलेंस्की ने उनसे कहा कि वे चीजों को ठीक कर सकते हैं। जेलेंस्की ने फिर से ट्रंप के साथ बातचीत करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं दिया गया। दोनों नेताओं की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया।
जेलेंस्की का माफी मांगने से इनकार
जेलेंस्की ने बहस के बाद उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती वे किसी पीस डील में शामिल नहीं होंगे। जेलेंस्की ने कहा कि वे ट्रंप का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने कुछ बुरा नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा यह बहस दोनों के लिए अच्छी नहीं रही। लेकिन ट्रंप को यह समझने की जरूरत है कि यूक्रेन, रूस को लेकर अपना रवैया एक दिन में नहीं बदल सकता।
यूरोप के कई नेताओं ने जेलेंस्की को दिया समर्थन
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की शांति चाहते ही नहीं हैं। ट्रंप ने दावा किया कि पुतिन शांति के लिए काफी गंभीर हैं। यूक्रेन की मदद बंद करने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब वे तभी बातचीत करेंगे जब जेलेंस्की इस जंग को वाकई में खत्म करना चाहते हों।
इस बीच यूरोप के कई नेताओं ने जेलेंस्की के प्रति अपना समर्थन जताया है। नॉर्वे, नीदरलैंड, पोलैंड, यूरोपीय यूनियन, जर्मनी, ब्रिटेन जैसे यूरोपीय देशों के अलावा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने भी जेलेंस्की के लिए समर्थन जताया है।
पंकज शर्मा

