-
Advertisement
सिरमौर में हादसाः खाई में गिरी पिकअप , 2 की गई जान, 2 गंभीर
Last Updated on January 15, 2023 by sintu kumar
राजगढ़। सिरमौर जिला में एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सोलन अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा बीती मध्य रात्रि करीब 1 बजे उपमंडल राजगढ़ के तहत सोलन-नेरीपुल मार्ग में शिलाबाग के समीप पेश आया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः शिमला में युवक लगाया फंदा , कुल्लू में युवती को लगा करंट
जानकारी के अनुसार पिकअप शिलाबाग के समीप गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप में चार लोग सवार थे। इनमें से भूपेंद्र ठाकुर पुत्र तारा सिंह व आदर्श ठाकुर पुत्र स्व. मोहर सिंह निवासी गांव क्लयोपाब तहसील राजगढ़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य व्यक्ति सुरेश कुमार पुत्र रोशन लाल और जितेंद्र ठाकुर पुत्र तारा सिंह निवासी ग्राम क्लयोपाब गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया। जो पिकअप हादसे का शिकार हुई वह परवाणु से क्लयोपाब आ रही थी, जिसमें घर का सामान सीमेंट व चादरें लदी हुई थी। डीएसपी अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम स्थानीय अस्पताल में करवाकर शव परिजनों को सौंपे जा रहे है।