-
Advertisement
Corona Breaking : चंबा व सोलन में सुबह-सवेरे दो लोग आए Positive
चंबा/ सोलन। हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह कोरोना( Corona) के दो और मामले सामने आए हैं। इन में एक चंबा जिला से और दूसरा सोलन जिला( Solan Distt) से है। चंबा जिला ( Chamba Distt)के भरमौर के रजोग गांव का 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक करियां में संस्थागत क्वारंटाइन था। कोरोना पॉजिटिव ( Corona Positive) आने के बाद इसे बालू शिफ्ट किया जा रहा है। चंबा से बीते दिन 194 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से एक पॉजिटिव व 193 नेगेटिव पाए गए हैं। इसके अलावा कूंर पंचायत का 22 वर्षीय युवक ने भी कोरोना को मात दी है।
उधर सोलन जिले के नालागढ़ का 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए युवक की ट्रेवल इस्ट्री व संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा पहले से पॉजिटिव चल रहे दो व्यक्तियों की रिपोर्ट भी फिर पॉजिटिव आई है। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 658 पहुंच गया है 232 एक्टिव केस है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


