-
Advertisement
HPBOSE: एकलव्य स्कूलों की चयन परीक्षा 15 नवंबर को, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
EMRSST-2027: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा (EMRSST)-2027 का आयोजन 15 नवंबर, 2026 को प्रदेशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
Admit Cards वेबसाइट पर अपलोड
डॉ. शर्मा ने बताया कि उक्त चयन परीक्षा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके अतिरिक्त, निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले अन्य वर्गों के ऐसे बच्चे, जिन्होंने कोविड-19, बीमारी अथवा अन्य कारणों से अपने माता-पिता को खो दिया है, दिव्यांग अभिभावकों के बच्चे, भूमि दान करने वाले परिवारों के बच्चे तथा अनाथ बच्चे भी इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Cards) दिनांक 05 नवंबर, 2026 को ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किए हैं, वे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करना सुनिश्चित करें।
परीक्षा केंद्र एवं अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें
बोर्ड अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे परीक्षा से पूर्व अपने प्रवेश पत्र में अंकित रोल नंबर, परीक्षा केंद्र एवं अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें तथा परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। साथ ही, परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।डॉ. शर्मा ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
