-
Advertisement
Corona Update : हिमाचल में 55 रह गए एक्टिव केस, तीन जिला हुए कोरोना फ्री
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में दो लोग ही कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। इसके अलावा आज कोई भी कोरोना संक्रमित रिकवर नहीं हो पाया है। आज सामने आए दो मामले हमीरपुर और कांगड़ा जिला से हैं। वहीं, राहत की बात यह है कि कोरोना के एक्टिव केस (Active Cases) मात्र 55 रह गए हैं। हिमाचल में आज दिन तक की बात करें तो दो लाख 84 हजार 683 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 80 हजार 494 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में अब तक 4115 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आज 554 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में आज क्या रही कोरोना की स्थित, जानने को करें क्लिक

किस जिला में कितने रहे एक्टिव केस
हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की आज की रिपोर्ट के अनुसार कांगड़ा जिला में 18 एक्टिव केस मौजूद हैं। इसके अलावा चंबा में 12, हमीरपुर में 8, मंडी में 7, ऊना में 6, किन्नौर में एक, कुल्लू में एक, लाहुल स्पीति में एक और शिमला में भी एक कोरोना संक्रमण का मामला बाकी रह गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


