-
Advertisement
हिमाचल में हादसाः खाई में गिरी पिकअप, दो की गई जान एक जख्मी
Last Updated on October 11, 2021 by saroj patrwal
नाहन। हिमाचल की सड़कें हर रोग लोगों की जान ले रही है। प्रदेश में अलग – अलग जगहों पर हर रोज होने वाले हादसों में कई घरों के चिराग बुझ गए हैं। एक दर्दनाक हादसा आधी रात को सिरमौर जिला में भी हुआ है इस हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। घायल का सोलन अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ेः हिमाचलः सड़क किनारे बैठे युवक से परवाणू पुलिस ने पकड़ा चिट्टा
जानकारी के मुताबिक उपमंडल राजगढ़ के तहत पिकअप (एचपी16- 4084) छड़ील नजदीक जघेड़(कांगू की जुबड़ी) के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान अनिल (20) राजेश ग्राम रेडी गुसान तहसील राजगढ़ व रिशु (32) पुत्र बलवंत ग्राम टिक्करी, राजगढ़ के तौर पर की गई है। जबकि, सुनील (20) निवासी ग्राम रेडी गुसान हादसे में घायल हुआ है। उधर, राजगढ़ पुलिस हादसे की जांच कर रही है। थाना प्रभारी बलदेव ठाकुर ने पिकअप हादसे में दो युवकों की मौत व एक के घायल होने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उसके पश्चात शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…