-
Advertisement
Year: 2026
#OnlineRadio Bulletin-15-11-2022
Kangra (Himachal Pradesh) : Shree Balaji Media Innovations Pvt Ltd BrandName Himachal Abhi Abhi Online Radio Bulletin daily. Himachal Abhi Abhi Is First Multi Media Company Based At Kangra Of Himachal Pradesh.
अदालती आदेश लागू ना हुए तो अधिकारियों की संपत्ति-वेतन होंगे कुर्क
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अदालती आदेशों को लागू ना करने की सूरत में दोषी अधिकारियों की संपत्ति व वेतन को कुर्क करने की चेतावनी दी है । कोर्ट ने अपने आदेशो की अनुपालना करने के लिए प्रतिवादियों को चार हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया है।
ठंड में बच्चों को विटामिन सी युक्त फल देने से ठीक रहती है इम्यूनिटी
ठंड के मौसम में बच्चों की देखभाल करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। आईजीएमसी के डिप्टी एमएस और विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण एस भाटिया ने एडवाइजरी जारी की है।
वर्ष 2017 का टूटा रिकॉर्ड, इस बार हिमाचल में हुआ 75.6 प्रतिशत मतदान
इस बार हिमाचल में 75.6 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह विधानसभा चुनाव 2017 का रिकॉर्ड टूट गया। सबसे कम 62.53 प्रतिशत मतदान विधानसभा क्षेत्र शिमला शहरी में हुआ। वहीं इस बार महिला वोटरों की संख्या अधिक रही है।
दृष्टि बाधित पीएचडी स्कॉलर मुस्कान समेत 4 दिव्यांग शोधार्थियों को मिली फेलोशिप
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की दृष्टि बाधित पीएचडी स्कॉलर मुस्कान समेत 4 दिव्यांग शोधार्थियों को इस वर्ष यूजीसी की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप मिली है।
शिव कुमार की मौत का मामला: मां थाने जाकर बोली-डेथ के बताए जाएं असल कारण
जिला ऊना के चताड़ा गांव में 7 जुलाई 2022 को 26 साल के शिवकुमार की रहस्यमयी मौत हो गई थी। मृतक की मां ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
ब्रेकिंगः बहुचर्चित श्रद्धा वाकर हत्याकांड से जुड़ गया हिमाचल का नाम
याद रहे कि 20 मई को आफताब ने श्रद्धा के शरीर को 35 टुकड़ों में काटा और फ्रिज में रख दिए। आफताब ने श्रद्धा और अपने खून से सने कपड़े आफताब ने कूड़ा उठाने वाली वैन में डाल दिये थेए ताकि हत्या का कोई सुराग न बचे।
लापता अमेरिकी पर्य़टक का शव खाई में मिला, ट्रैकिंग के लिए गया था गुना माता ट्रैक पर
अमेरिका का रहने वाला पर्य़टक मैक्समिलियन लोरेंज पिछले आठ दिनों से लापता था और प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम के साथ उसकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया हुआ था।
चेहरे पर स्प्रे डालकर एटीपी ऑपरेटर से छीना 13 लाख 35 हजार का कैश
बिलासपुर में दयालबंद स्थित मंडल सहायक अभियंता कार्यालय में चार नकाबपोश ने एटीपी ऑपरेटर से बिजली भुगतान का 13 लाख 35 हजार रुपए का कैश लूट लिया।
Live : अनुराग के ससुर का ऑडियो वायरल-बीजेपी पर उठा रहे हैं सवाल
ऑडियो में गुलाब सिंह ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि हमारे साथ पार्टी ने बड़ी ज्यादती की है इस बार,पैसे वाले को टिकट दे दिया। इसका बदला चुकाओ, लेकिन दूसरी तरफ से उन्हें कोई रिस्पांस मिलता सुनाई नहीं पड़ रहा है।
