-
Advertisement
Year: 2026
ऑनलाइन रेडियो बुलेटिन-11-09-2022
हिमाचल अभी अभी का रेडियो बुलेटिन रोज सांय 7:00 बजे प्रसारण किया जाता है जिसमे हम दर्शकों को हिमाचल की ताजा खबरों की जानकारी देते है।
हिमाचल: अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख, पांच लाख की नकदी और आभूषण भी जले
लोगों की लाख कोशिशों के बाद भी घर को नहीं बचाया जा सका। बता दें कि गांव तक सड़क सुविधा ना होने के चलते दमकल विभाग भी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया।
NEET की कोचिंग ले रहे छात्र ने उठाया बड़ा कदम, सुसाइड नोट में बताया कारण
बोरखेड़ा इलाके में एक कोचिंग लेने वाले छात्र ने पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ा, सबसे अधिक फॉलोअर्स
सोशल मीडिया के सर्वाधिक प्रचलित माध्यम फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के फॉलोवर्स अधिक हैं। एक माह से कांग्रेस भी काफी एक्टिव हो गई है।
सीएम पर टिप्पणी करने से पहले जमीनी हकीकत की पढ़ाई करें अल्का लांबा: इंदु गोस्वामी
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अलका लांबा कोजमीनी हकीकत का ही पता नहीं है।
एसएमसी शिक्षक बोले-स्थायी नीति नहीं बनी तो हम आंदोलन के लिए तैयार
एसएमसी शिक्षक एसोसिएशन ने अपना क्रमिक अनशन खत्म कर दिया है। साथ सरकार को स्थायी नीति ना बनाने पर आंदोलन की चेतावनी भी है।
हिमाचल में पंचायत चौकीदारों को भी मिलेगी पदोन्नति, जाने सरकार का क्या है प्लान
वीरेंद्र कवर ने कहा कि प्रदेश सरकार के कर्मचारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रहे हैं तथा कर्मचारियों की सभी मांगों को सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरा किया गया है।
हिमाचल: इस खराब सड़क पर ग्रामीणों के लिए नहीं सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए चलती है बस
बस सुविधा ना होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार शिकायतें की, लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हुई
गिरफ्तारी की मांग पर जुबिन नौटियाल ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर लिखी ये बात
जुबिन ने लिखाअगले महीने मैं ट्रैवलिंग और शूटिंग में बिजी रहूंगा। किसी तरह की अफवाह से निराश ना हों। मुझे अपने देश से प्यार है। आप सभी से प्यार करता हूं।
ट्रैकिंग एवं क्लाइमिंग के दौरान लापता हुए चारों ट्रैकर सुरक्षित व स्वस्थ
ट्रैकिंग और क्लाइमिंग के दौरान लापता हुए पश्चिमी बंगाल के चारों ट्रैकरों का सुराग मिल गया है। वे चारों सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।
