-
Advertisement
हिमाचल: चंबा से किलाड़ वाया साच पास पर आवाजाही बंद करने के आदेश जारी
Last Updated on October 26, 2021 by admin
चंबा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र किलाड़ वाया साच पास मार्ग को प्रशासन ने अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। इस बाबत डीसी चंबा द्वारा बताया गया कि साच पास में भारी बर्फबारी होने के कारण लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने धारा 115 का प्रयोग करते हुए सड़क मार्ग को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।वहीं, सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त कार्यालय में ड्राइवर के चार पदों को भरने के लिए 7 नवंबर को निर्धारित लिखित परीक्षा प्रशासनिक कारणों की वजह से अब 14 नवंबर सायं ढाई बजे से 4 बजे के मध्य होगी। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य सभी शर्तें एवं दिशा निर्देश पूर्ववत रहेंगे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर, मैदानों में झमाझम बरसे मेघ; 37 सड़कें बंद
इधर, कुल्लू में बर्फबारी के बाद फोर बाई फोर वाहनों का क्रेज बढ़ गया है। निजी क्षेत्र में फोर बाई फोर वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कुल्लू में सालाना लगभग 100 से अधिक वाहन खरीदे जा रहे हैं। खासकर पर्यटन नगरी मनाली में इन वाहनों का प्रचलन अधिक बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि रोहतांग दर्रा के लिए जब से एनजीटी ने सख्ती दिखाई है। तब से लेकर निजी क्षेत्र में फोर बाई फोर वाहनों में तेजी आई है।2014-15 के बाद रोहतांग दर्रा के लिए एनजीटी की ओर से सीमित वाहनों की संख्या को निर्धारित करने और अटल टनल बनने के बाद से वाहनों को संख्या में भारी वृद्धि हुई है। बर्फबारी में सैलानियों के फंसने के बाद उन्हें रेस्क्यू करने के लिए भी प्रशासन भी उन्हें गाड़ियों की मदद लेता है। कुल्लू-मनाली का अधिकतर हिस्सा बर्फबारी वाला है। ऐसे में लोग फोर बाई फोर वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह गाड़ियां बर्फबारी के साथ बर्फ के ऊपर आसानी से चलती हैं। इसके चारों टायर बर्फ में काम करते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group