-
Advertisement
80 वर्षीय बुजुर्ग सहित चूड़धार यात्रा पर निकले 21 लोग भटके रास्ता, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू
21 Tourists Rescued : नौहराधार। जिला सिरमौर (Sirmaur) की सबसे ऊंची चोटी जिसे किसी युवा (Youth) के लिए चढ़ना मुश्किल हो जाए, बुजुर्ग ने उसे फतह करने का सोचा लेकिन कामयाब नहीं हो सका। यहां बुजुर्ग तूफ़ान, बारिश और धुंध के चलते फंस गया लेकिन बाद पुलिस (Police) ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर घर पहुंचाया। इसके साथ ही, 21 और श्रद्धालुओं को भी पुलिस ने रेस्क्यू किया है लेकिन इस बुजुर्ग के हौसले की हर कहीं तारीफ़ हो रही है।
आंधी तूफ़ान में भटके रास्ता
सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार (Churdhar) में दर्शन करने के लिए उत्तराखंड (Uttrakhand) से पहुंचे 21 श्रद्धालुओं सहित एक बुजुर्ग को जवानों ने सही सलामत रेस्क्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान जब तेज आंधी तूफ़ान और बारिश हुई तो यह लोग रास्ता भटक गए जिसके बाद चूड़ेश्वर सेवा समिति (Chudeshwar Seva Samiti) द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान (Police) इनकी तलाश में निकले और 21 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू (Rescue) किया। चूड़ेश्वर सेवा समिति (Chudeshwar Seva Samiti) के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने सभी यात्रियों से अपील की है कि कोई भी यात्री खराब मौसम व रात के समय चूड़धार की यात्रा न करें। बरसात (Monsoon) शुरू होने वाली है और रास्ते में धुंध होने के चलते अकसर श्रद्धालु रास्ता भटक जाते हैं। ऐसे में मौसम को देखते हुए ही लोग यात्रा पर निकलें।

