-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 24 नए मामले, 29 मरीज हुए ठीक- एक्टिव केस 199
Last Updated on June 4, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के 24 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 29 मरीज ठीक हुए हैं। नए मामलों में सिरमौर से सात, कांगड़ा (Kangra) से चार, हमीरपुर से चार, चंबा (Chamba) से तीन, मंडी से तीन, बिलासपुर से एक, कुल्लू से एक, शिमला से एक मामला सामने आया है। वहीं, बिलासपुर का एक, हमीरपुर के दस, कांगड़ा के 9, शिमला के सात, सोलन व ऊना का एक-एक मरीज ठीक हुआ है। चंबा में एक तिब्बती सहित चुराह निवासी पॉजिटिव पाया गया है। एक मामला कल देर रात पॉजिटिव आया था। सिरमौर में सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 6 यूपी और दिल्ली से लौटे हैं। एक महिला पॉजिटिव पाई गई है जोकि गर्भवती थी और सिरमौर (Sirmaur) अस्पताल में उपचाराधीन थी। महिला के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें: जानिए- Jairam Thakur ने किस गुमनाम पत्र का किया जिक्र- क्यों बोले होगी FIR
यह भी पढ़ें: 11 एचएएस अधिकारी बने IAS, केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने Notification की जारी
बताया जा रहा है कि महिला के संपर्क में आए अस्पताल स्टाफ को क्वारंटाइन किया जा सकता है। शिमला में दिल्ली से आया व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति शोघी में क्वारंटाइन था। हिमाचल में कुल आंकड़ा 383 पहंुच गया है। एक्टिव केस 199 रह गए हैं। अभी तक 179 लोग ठीक हो चुके हैं। पांच की मृत्यु हुई है।
आज अब तक 1358 सैंपल में 1112 नेगेटिव
हिमाचल में आज अब तक 1358 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1112 नेगेटिव रहे हैं। 239 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के जांचे सैंपल में सात पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें दो चंबा, एक कुल्लू, तीन मंडी (Mandi), एक शिमला का सैंपल शामिल है। वहीं, कांगड़ा और हमीरपुर (Hamirpur) के चार-चार मामले तथा सिरमौर के सात पॉजिटिव मामलों सहित बाकी मामले पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 42703 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 42081 नेगेटिव रहे हैं। 383 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। 239 की रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, 44779 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 23832 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। साथ ही 20947 अभी निगरानी में हैं।