- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में पिछले कल एक दिन में रिकॉर्ड 110 कोरोना (Corona) मामले आने के बाद आज भी मामले आने का सिलसिला जारी है। हिमाचल में अब तक 28 नए मामले आ चुके हैं। सिरमौर (Sirmaur) में 13, सोलन और कांगड़ा में 7-7 व कुल्लू में एक मामला सामने आया है। सोलन में सात मामले आए हैं। सभी टैक्सटाइल कंपनी नालागढ़ से हैं और क्वारंटाइन में थे। कुल्लू (Kullu) जिला में भी एक युवती पॉजिटिव पाई गई है। मनाली की 22 साल की युवती संक्रमित पाई गई है। 10 जुलाई को दिल्ली से मनाली लौटी थी। होम क्वारंटाइन में थी। कांगड़ा जिला में एक आर्मी जवान और माता-पिता और 8 साल का बेटा संक्रमित पाया गया है। नाहन स्थित गोबिंदगढ़ मोहल्ला से अब तक 12 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। एक शिलाई से है। वहीं, कांगड़ा जिला का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक भी हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1659 पहुंच गया है और अभी 564 एक्टिव मामले (Active Case) हैं। अब तक 1072 ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत भी हुई है। मृत्यु का आंकड़ा 10 पहुंच गया है। हिमाचल में अब तक 2406 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। अब तक 601 नेगेटिव पाए गए हैं। 1801 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में चार पॉजिटिव मामले हैं।
कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के सात नए मामले सामने आए हैं। इसमें अंद्रेटा बियारा का 28 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। यह युवक 13 जुलाई को हवाई जहाज से पहुंचा है और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में था। गांव जमानाबाद का 42 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 13 जुलाई को टैक्सी से पहुंचा है और परौर संस्थागत क्वारंटाइन में है। जयसिंहपुर मैला का 31 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव निकला है। यह युवक 13 जुलाई को उत्तराखंड से लौटा है और होम क्वारंटाइन में था। इसमें से बियारा का युवक और मैला का युवक कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, जमानबाद के व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, नागालैंड से लौटा 33 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 9 जुलाई को लौटा है। रक्कड़ चत्तेहर का निवासी है और होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में था। व्यक्ति को एमएच योल शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। यह पहले पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क वाले हैं। इसमें 38 वर्षीय पिता, 32 वर्षीय माता और उनका 8 साल का बेटा संक्रमित पाया गया है। यह बासा गुड़ियाला के रहने वाले हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ (Dccc Baijnath) शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं कांगड़ा जिला में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। इसमें बासा जवाली का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। यह व्यक्ति कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती है। इन्हें छुट्टी देकर घर भेजा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर (Sirmaur) के नाहन स्थित गोबिंदगढ़ मोहल्ला (Gobindgarh Mohalla in Nahan) से आज सुबह 10 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामले और सामने आए। इनमें एक 8 वर्षीय बच्ची, एक 11 वर्षीय बच्चा, 5 महिलाएं जिनकी उम्र 29 वर्ष से लेकर 58 वर्ष के बीच है तथा 3 युवक/ पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 23 वर्ष से लेकर 34 वर्ष के बीच है। शाम को सिरमौर से तीन और मामले आए हैं। इसमें से दो गोबिंदगढ़ मोहल्ले और एक शिलाई से है। 3 नए पॉजिटिव आए मामलों में शिलाई क्षेत्र से एक 31 वर्षीय पुरुष व गोबिंदगढ़ मोहल्ला नाहन से 34 वर्षीय व 52 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं। याद रहे कि इसी मोहल्ले से कोरोना संक्रमण के मामले पहले भी सामने आए हैं। जिला सिरमौर सोमवार को 21 मामले सामने आए थे। इनमें 20 मामले गोबिंदगढ़ मोहल्ला से ही थे और एक कालाअंब का था।
- Advertisement -