-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में शनिवार को 29 नए मामले, 20 लोग हुए ठीक- आंकड़ा पहुंचा 656
Last Updated on June 21, 2020 by
शिमला। हिमाचल में शनिवार को कोरोना (Corona) पॉजिटिव के 29 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 20 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में हमीरपुर में 11, कांगड़ा (Kangra) में चार, शिमला में चार, ऊना में तीन, सोलन में तीन, सिरमौर दो और कुल्लू व बिलासपुर में एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, कांगड़ा के 14, ऊना, बिलासपुर के दो-दो व शिमला के भी दो मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 656 पहुंच गया है। अभी 232 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 409 लोग ठीक हो चुके हैं और 6 की मृत्यु हुई है। 1767 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 1541 नेगेटिव रहे हैं। 219 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 7 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। कुल्लू में सीआईएसएफ का जवान पॉजिटिव पाया गया है। जवान मणिपुर का रहने वाला है। दिल्ली से भुंतर एयरपोर्ट पर ड्यूटी के लिए शिफ्ट किया था। शिमला जिला में कोरोना पॉजिटिव के चार मामले सामने आए हैं। इसमें 32 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। युवक 14 जून को राजस्थान से लौटा है। बौंदा सराहन का रहने वाला है। 14 जून को ही गुरुग्राम से लौटा 24 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। 14 जून को दिल्ली से लौटा 31 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा सात साल का बच्चा भी पॉजिटिव निकला है।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनावों के लिए Voter Lists के पुनर्निरीक्षण में सभी जिलों के डीसी ने खड़े किए हाथ
कांगड़ा जिला में आए ये मामले
कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, तीन लोग ठीक भी हुए हैं। तहसील इंदौरा के लकवां बासा की 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। महिला 16 जून को दिल्ली से लौटी है। इसके अलावा तहसील हारचक्कियां के गांव जुगेर का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति 17 जून को दिल्ली (Delhi) से लौटा है। दोनों कोरोना पॉजिटिव को कोविड (Covid) केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा जयसिंहपुर से 22 और 23 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। दोनों पहले कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति के प्राइमरी संपर्क से हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः Kangra में दिल्ली से लौटे दो पॉजिटिव, तीन हुए ठीक
हमीरपुर में 3 महिलाएं, 7 पुरुष तथा एक बच्चा पॉजिटिव
हमीरपुर। डीसी हरिकेश मीणा ने बताया कि जिला में आज कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के 11 और नए मामले पॉजिटिव आने से कोरोना संक्रमित मामलों की कुल संख्या 166 पहुंच गई है। इसमें 3 महिलाएं तथा 7 पुरुष तथा एक बच्चा शामिल है। तीन मरीज एक ही परिवार के जिनमें 33 वर्ष, 70 वर्ष के दो पुरुष तथा 30 वर्ष की एक महिला यह पांच लोगों का परिवार 12 जून को दिल्ली से आया था तथा गृह संगरोध में थे। इनमें 3 पॉजीटिव पाए गए हैं। तीन और मरीज सुजानपुर क्षेत्र के छनेड़ गांव के एक ही परिवार के हैं और यह पहले पॉजीटिव आए मरीज के संपर्क के ही हैं। इनमें एक 48 वर्षीय व्यक्ति तथा 36 वर्षीय महिला व 12 वर्ष का छोटा बच्चा शामिल है। डवोल नालटी क्षेत्र के दो मरीज पति-पत्नी जिसमें 66 वर्ष का व्यक्ति तथा 62 वर्ष की उसकी पत्नी 11 जून को इनका बेटा इन्हें निजी कार से घर छोड़ गया था। ये गृह संगरोध में थे। टौणी देवी ब्लॉक के शूल मझोग से 31 वर्ष का व्यक्ति दिल्ली से आया था तथा सत्संग भवन में संगरोध में था। सुजानपुर ब्लॉक के मैहस कुआल से एक 28 वर्ष का व्यक्ति 13 जून को दिल्ली से आया था तथा गृह संगरोध में था। बड़सर के घोड़ी-धबीरी से एक 39 वर्ष का व्यक्ति जो 13 जून को दिल्ली से आया था तथासंस्थागत संगरोध केंद्र बीबीएन में संगरोध में था। सभी मरीजों को कोविड-19 समर्पित संस्थानों में शिफ्ट किया जा रहा है।
ऊना जिला में तीन नए मामले
ऊना। जिला के भेजे 172 सैंपल में से तीन पॉजिटिव आए हैं। 169 सैंपल नेगेटिव रहे हैं। 4 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से एक पॉजिटव पाया गया है। आज आए तीन नए पॉजिटिव मामलों में से एक ऊना उपमंडल के छतरपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है, जो दिल्ली से लौटा था। दूसरा ऊना उपमंडल के ही गांव टक्का का जालंधर से लौटा 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। वहीं तीसरा मामला अंब की संक्रमित के संपर्क में आई 42 वर्षीय महिला का है।
ये कोरोना पॉजिटिव लोग हुए ठीक
कांगड़ा जिला में 70 वर्षीय और 52 वर्षीय व्यक्ति तथा 22 वर्षीय युवती ठीक हुए हैं। यह सभी संगूर गांव के रहने वाले हैं। सभी धर्मशाला में भर्ती थे। इनका सैंपल आज नेगेटिव पाया गया है। इन्हें घर भेजा गया है। जहां वह अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। वहीं, खुड़ियां के आगार का 53 वर्षीय व्यक्ति, सलियाल नौरा का 29 वर्षीय युवक, रछयालू बंडी की 27 वर्षीय युवती और खरोट पालमपुर का 25 वर्षीय युवक भी कोरोना से जंग जीते हैं। यह सभी कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती थे। इसके अलावा गंगथ का 31 वर्षीय युवक, बंडियान कोपा बैजनाथ का 28 वर्षीय युवक, धरंग बैजनाथ का 56 वर्षीय व्यक्ति, थाना बडग्रा बाबा बड़ोह का 40 वर्षीय और सलूणी चंबा का 41 वर्षीय व्यक्ति भी ठीक हुआ है। यह सभी कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती थे। जरपाल अमलेला का 43 वर्षीय और लगड़ू खुंड़ियां का 56 वर्षीय व्यक्ति बी ठीक हुआ है। यह दोनों धर्मशाला में दाखिल थे।