-
Advertisement
शिमला के 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी
Shimla School Received Bomb Threats: शिमला के 3 प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रबंधन को धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद स्कूलों में बम निरोधक दस्ते में गहन जांच की। अब तक की जांच में पुलिस और बम निरोधक दस्ते को कुछ हाथ नहीं लगा। हालांकि चेकिंग के दौरान मेल में दी गई धमकी में कोई सच्चाई नहीं पाई गई। एहतियात के तौर पर स्कूल को पहले ख़ाली करवाया गया और क्लास रूम चैक करने के बाद बच्चों को वापस भेजा गया।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1947925552654061876
पूरे स्कूल कैंपस की तलाशी ली
ढली क्षेत्र के स्कूल को धमकी भरी ईमेल के बाद बम निरोधक दस्ते में पूरे स्कूल कैंपस की तलाशी ली।उधर संजौली और शिमला कार्ट रोड के साथ लगते दो प्रतिष्ठित स्कूलों को भी ऐसी धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर बम डिस्पोजल टीम पहुंची। ये धमकी स्कूल को ईमेल के माध्यम से मिली । मगर पुलिस को कुछ भी नहीं मिला।
पहले भी मिल चुकी है इस तरह की धमकी
बता दें कि स्कूलों से पहले हिमाचल हाईकोर्ट, मुख्य सचिव कार्यालय, 8 जिलों के डीसी ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। मगर जांच में कुछ भी नहीं मिला। हाईकोर्ट को तीन बार, मुख्य सचिव कार्यालय को दो बार यह धमकी मिल गई है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

