-
Advertisement
हिमाचल: 30 माह के बच्चे ने 52 सेकेंड में गाया राष्ट्रगान, OMG बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
नाहन। हिमाचल में 30 माह के बच्चे ने 52 सेकेंड में राष्ट्रगान गाकर (National Anthem) ‘OMG बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। यह बच्चा सिरमौर जिला के राजगढ़ का रहने वाला काव्यांश गौतम है। काव्यांश का जन्म 29 अप्रैल 2020 को हुआ था। उसने महज 2 साल 6 महीने की उम्र में ही कीर्तिमान स्थापित करना शुरू कर दिया था। इससे पहले काव्यांश ने एक साल 10 माह की उम्र में ही 10 सेकंड का गायत्री मंत्र गाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड (India Book of Records) में दर्ज करवाया था। वही अब काव्यांश ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। काव्यांश की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं काव्यांश ने अपने माता पिता का भी नाम रोशन कर दिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल हाईकोर्ट : 6 बेटों में से केवल एक बेटे पर माता पिता को गुजारा भत्ता देने के आदेश गलत
बता दें कि अब काव्यांश ने 52 सेकेंड में राष्ट्रगान गाकर अपना नाम ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड (OMG Book of Records) में दर्ज करवा लिया है। काव्यांश की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका नाम ‘OMG संस्करण 2022’ में दर्ज करवाया गया है। काव्यांश सबसे कम उम्र के भारतीय बन गया है, जिसने 20 अक्टूबर 2022 को 52 सेकंड में राष्ट्रगान गाया। जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पाते काव्यांश ने गायत्री मंत्र और राष्ट्रगान गाकर एक नई पहचान बनाई है। काव्यांश के पिता की मानें तो वह काव्यांश में मौजूदा अद्भुत प्रतिभाओं से अनजान थे। जब समझ आया तो काव्यांश की उम्र के अन्य बच्चे से तुलना की गई। तब जाकर ये अंदाजा हुआ कि काव्यांश अन्य बच्चों से काफी अलग है और अद्भुत प्रतिभा का धनी है।

