-
Advertisement
#Corona नियम तोड़कर पार्टी कर रहे थे सितारे, Suresh Raina-Guru Randhawa पकडे़, बादशाह भागे
Last Updated on December 22, 2020 by Deepak
मुंबई। ड्रग्स केस से बॉलीवुड का पीछा अभी छूटा नहीं कि ये सितारे एक और केस में फंस गए हैं। मायानगरी मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे कई लोगों पर सख्त एक्शन हुआ है। मुंबई (Mumbai) के ड्रेगन फ्लाई नाम के एक पब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हैं। जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा (Guru Randhawa) समेत अन्य लोग शामिल थे। हालांकि, सुरेश रैना (Suresh Raina) और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने उनके बारे में जानकारी नहीं दी है, बाद में बेल पर छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें : मुंबई की कोर्ट ने दिया #Kangana के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश, सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप
जानकारी के अनुसार मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में ये पार्टी चल रही थी, जिसमें कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ था। इन सभी के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। सुरेश रैना और गुरु रंधावा उन 34 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक क्लब में पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया था। उन सभी पर कोरोना नियम तोड़ने के आरोप हैं।
जिस वक्त पुलिस ने छापा मारा उस वक्त वहां पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना समेत कई सितारे वहां मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि जिस वक्त पुलिस ने रेड मारी उस वक्त बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह (Rapper Badshah) और ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान पीछे के दरवाजे से भाग गए। आपको बता दें कि रेड के वक्त क्लब में कुल 34 लोग मौजूद थे, जिनमें स्टाफ के लोग भी शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रफाइल पार्टी चल रही थी। मुंबई में नाइट कर्फ्यू लागू है। इसके बाद क्लब में तड़के करीब साढ़े तीन बजे छापा मारा गया। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रैना और रंधावा को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।