-
Advertisement
ब्रेकिंग: HRTC में 357 कंडक्टरों को मिली तैनाती, यहां देखें पूरी लिस्ट
HRTC Conductor: शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम( HRTC) को आज 357 नए कंडक्टर (Conductor)मिल गए हैं। एचआरटीसी प्रबंधन ने आज 357 कंडकटरों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।निगम में कंडक्टर के 360 पदों पर बीते वर्ष दिसंबर में परीक्षा ( EXAM) हुई थी। इस परीक्षा के लिए 43,075 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिनमें से 35,176 ने परीक्षा दी थी। इसके बाद दस्तावेजों की वैरिफिकेशन (verification of documents)के बाद बीते मार्च माह में अंतिम परिणाम घोषित किया गया था जिसमें 357 ने परीक्षा पास की थी लेकिन मार्च माह में आचार संहिता के लगने के बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। आज कैटेगरी वाइज लिस्ट तैयार कर कंडक्टरों को प्रदेश के विभिन्न डिपुओं में तैनाती दी गई है।
यहां देखें पूरी लिस्ट






