-
Advertisement
Budget 2024 : हिमाचल को कुछ ना मिलना खेद की बात, आंध्र और बिहार को समझौते के तहत पैकेज
Himachal Reaction Over Union Budget : शिमला मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में पेश किया। बजट को लेकर प्रदेश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं जहां कोई इस बजट को सभी वर्गों के लिए राहत लाने वाला कह रहा है तो किसी ने इसे हिमाचल (Himachal Pradesh) से भेदभाव बताया है। अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने भी बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने बजट (Budget) में हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक सहायता न देने की बात कही और इस पर खेद जताया है। इसके अलावा सीएम ने आंध्र प्रदेश और बिहार को समझौते के तहत पैसा दिए जाने की बात कही है।
हिमाचल के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं
शिमला में मीडिया (Media) से बातचीत के दौरान केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि हिमाचल को आपदा के लिए कुछ नहीं आया है। PDNA के तहत प्रदेश को सहायता की उम्मीद थी लेकिन वह पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आपदा के लिए सहायता देने की बात बजट में हुई है लेकिन हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड और सिक्किम (Uttarakhand and Sikkim) का नाम लिया आया है। हिमाचल के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा के तहत हिमाचल को 9 हज़ार करोड़ रुपए मिलने चाहिए थे। CM सुक्खू ने इस दौरान आंध्र प्रदेश और बिहार को स्पैशल पैकेज दिए जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि आंध्र प्रदेश और बिहार (Andhra Pradesh and Bihar) को समझौते के तहत स्पेशल पैकेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस बजट में कुछ खास नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आपदा के बारे में पीएम मोदी से मुलाकात करके उनसे बात की थी, फिर भी हिमाचल को बजट से कुछ न मिलना खेद की बात है।
केंद्रीय बजट में हिमाचल को थमाया उम्मीदों का झुनझुना : राजेश धर्माणी
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी (Technical Education Minister Rajesh Dharmani) ने केंदीय बजट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि हिमाचल को केंद्र के बजट से उम्मीदें थी लेकिन केंद्र ने बजट में झुनझुना ही थमाया है। बजट में केवल बैसाखियों पर चल रही केंद्र की सरकार को बचाने के लिए सहयोगी दलों के राज्यो की सरकारों को ही बजट दिया है जबकि हिमाचल की अनदेखी की गई। जबकि, हिमाचल प्रदेश को केंद्र के बजट से काफी उम्मीदें थी। खासकर आपदा (Monsoon 2023) के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है और आपदा राहत के लिए विशेष पैकेज की उम्मीदें थी। इसके अलावा भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन (Bhanupalli-Bilaspur Railway Line) के लिए बजट में भी कोई प्रावधान नहीं है। वही कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए भी प्रदेश सरकार पर ही वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में हिमाचल से मंत्री जगत प्रकाश नड्डा है वह भी हिमाचल को कुछ खास नहीं दिल पाए हैं।
केंद्र सरकार के बजट में हिमाचल के लिए कुछ नहीं- जगत सिंह नेगी
हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी (Revenue Minister Jagat Singh Negi) ने बजट को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की बीते 10 साल में जिस तरह की कार्यशाली रही है, उससे पहले हिमाचल प्रदेश को किसी तरह की उम्मीद नहीं थी। यह बजट ‘मोदी बचाओ, बीजेपी बचाओ’ वाला बजट है. केंद्र सरकार के बजट में सिर्फ और सिर्फ ऐसे राज्यों को मदद दी गई है, जो एनडीए सरकार में सहयोगी दल हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओर से अपनी बैसाखियों को मदद देने के जैसा है
आपदा से नुकसान का बजट में उल्लेख, हिमाचल को होगा लाभ : बिंदल
उधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (BJP State President Dr. Rajeev Bindal) ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का तीसरी पारी का पहला बजट गरीब कल्याण का बजट है, महिला- युवा उत्थान और किसान कल्याण का बजट है। जहां 80 करोड़ गरीबों को निशुल्क राशन लगातार मिलता रहेगा। 3 करोड़ गरीबों को ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान, एक करोड़ गरीबों को शहरी क्षेत्र में पक्के मकान इस वर्ष देना का प्रवाधान किया गया है। ग्रामीण विकास की दृष्टि से 252000 करोड़ का प्रवाधान और शहरों के विकास के लिए जो 10 हजार करोड़ का प्रवाधान किया गया है। शहर और गांव के विकास का अनूठा संगम इस बजट में दिखाई देता है। यवाओं की दृष्टी से 152000 करोड़ रु का बजट शिक्षा और रोजगार की दृष्टि से उपलब्ध करवाया। वहीं, एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण की दृष्टी से 5000 रुपए प्रति माह देना ताकि युवा स्वरोजगार (Self Employment) की तरफ बढ़ सके। 3 लाख करोड़ रु महिला विकास के लिए, किसान सम्मान निधि जारी रहेगी, साथ ही एक करोड़ किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है यह मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि, हिमाचल को इस बजट का बड़ा लाभ होने जा रहा है।
केंद्र सरकार ने पेश किया दूरदर्शी अंतरिम बजट : बिक्रम ठाकुर
वहीं, पूर्व उद्योग मंत्री व विधायक बिक्रम ठाकुर (Former Industry Minister and MLA Bikram Thakur) ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी और 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट है। आम बजट 2024 विकास से प्रेरित बजट है और 2047 के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को छूने के लिए भारत सरकार द्वारा पीएम मोदी के नेतृत्व में उठाया दृढ़ कदम है। पूर्व उद्योग मंत्री व विधायक बिक्रम ठाकुर ने आम बजट 2024 में हिमाचल के विषय में अलग से बात रखने पर पीएम मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सातवीं बार बजट पेश करके नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस बजट में उनका फोकस शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा है जोकि विकास की धुरी है।
संजू
