-
Advertisement
हिमाचल: पहली जुलाई से महिलाओं को देना होगा आधा किराया, एसी बसों में लगेगा 20 % ज्यादा किराया
Last Updated on June 18, 2022 by sintu kumar
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की बीओडी की मीटिंग आज धर्मशाला में आयोजित की हई। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत पहली जुलाई से महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी छूट मिलेगी। ये लाभ सिर्फ राज्य में आवाजाही करने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। ये बात धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कही। परिवहन मंत्री ने कहा कि पहली जुलाई से एसी बसों में 20 फीसदी किराया ज्यादा लगेगा।
यह भी पढ़ें- 12 वीं की टॉपर वाणी बोली- पढ़ाई के लिए घंटे ज्यादा अहमियत नहीं रखते बस लक्ष्य पर ध्यान रहे
बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि नौकरी के दौरान अगर निगम के किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो 3 महीने के अंदर उसके परिवार में से किसी एक को नौकरी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा मौजूदा समय ने परिवहन निगम 1200 करोड़ के घाटे पर है। प्रदेश सरकार ने 2021-22 में 673 करोड़ की राशि निगम को चलाने के लिए दी है ताकि ये घाटे से उभर सके। उन्होंने कहा पीस मील 983 को अनुबंध किया है, उनमें से 754 को कांट्रेक्ट बेस पर ले लिया है बाकियों को भी जल्द ले लिया जाएगा। सेवानिर्वित कर्मचारियों की पेंशन व अन्य लाभ प्रदान करने के लिए 110 करोड़ का ऋण लिया हैं, जिसमें उनको उनके बेनिफिट दे दिए जाएंगे। 2022 तक उनके जो मामले लटके हैं उन सभी का भुगतान कर दिया जाएगा।
मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 350 नई बसों के लिए शीघ्र टेंडर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दौरान
जो बसे खरीदी गई उनमे काफी खामियां है। हमें वही बसें खरीदनी है जो यहां के पहाड़ी रास्तों पर चल सके। उन्होंने कहा
शिमला के लिए 450 वे धर्मशाला के लिए 20 इलेक्ट्रोनिक बसों के टेंडर किए हैं। उन्होंने कहा 13 करोड़ की लागत से
धर्मशाला ने वर्कशाप मनाई जाएगी। स्टेट लेबल का कार्यक्रम निगम का धर्मशाला में होगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा एचआरटीसी (HRTC) कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। अभी भी एचआरटीसी 1200 करोड़ के घाटे में चल रहा है। अभी तक 3466 कर्मचारी नियमित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन पीस मील वर्कर की कोई नीति नहीं बनती थी उन्हें भी अनुबंध पर लिया गया है। सितंबर 2022 तक बचे हुए 229 को भी अनुबंध पर ले लिया जाएगा। मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि बीओडी की बैठक में 6ठा पे कमीशन अडॉप्ट किया गया है।