-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज एक की गई जान, 147 हुए ठीक; जाने डिटेल
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) महामारी प्रतिदिन किसी ना किसी की जान ले रही है। आज यानी गुरुवार को कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से एक की मौत हुई है। यह मौत कांगड़ा जिला में 72 वर्षीय महिला की हुई है। वहीं आज स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 52 लोग कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए गए हैं। वहीं आज 147 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक की बात करें तो प्रदेश में अब तक दो लाख 26 हजार 757 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 22 हजार 083 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3822 लोगों की कोरोना महामारी से जान जा चुकी है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश में 835 एक्टिव केस मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज 116 लोग संक्रमित, तीन की गई जान; यहां जाने पूरी डिटेल

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ऊना में 10, हमीरपुर में 10, शिमला में 6, मंडी में 5, सोलन में 3, बिलासपुर में 2 और चंबा में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में सबसे अधिक कांगउ़ा जिला से 83, हमीरपुर से 26, शिमला से 10, सोलन से 9, बिलासपुर से 7, मंडी से 7, ऊना से 4 और सिरमौर जिला से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने 6378 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।, जिसमें से 52 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं 6314 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 12 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


