-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल 128 पहुंचा ठीक होने वालों का आंकड़ा, आज 6 जीते जंग
Last Updated on June 2, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 6 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें हमीरपुर के पांच और ऊना का एक मरीज शामिल है। पांच मरीज ठीक होने के बाद हमीरपुर (Hamirpur) में अब एक्टिव केस 76 रह गए हैं। 35 मरीज ठीक हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है। ऊना के एक्टिव केस 18 रह गए हैं। 21 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। हिमाचल में एक्टिव केस (Active Case) 212 रह गए हैं। ठीक होने वालों का आंकड़ा 128 पहुंच गया है। इसमें सोलन जिला के हिमाचल के बाहर चले गए चार लोग भी शामिल हैं, जोकि दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवाकर ठीक हुए हैं। हिमाचल (Himachal) में पांच की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: Breaking: कोरोना पॉजिटिव डमटाल के आढ़ती की मौत
आज कांगड़ा और मंडी में सामने आए पांच मामले
हिमाचल में कांगड़ा से तीन और मंडी जिला से दो मामले सामने आए हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला के भनियारा शाहपुर की 22 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती स्पाइस जेट की फ्लाइट में 26 मई को दिल्ली से आई थी। वहीं, 27 मई को दिल्ली से निजी कार से कांगड़ा पहुंचे सुनेहड़ कांगड़ा का 56 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। दिल्ली से 30 मई को लौटा 57 वर्षीय एक्स सर्विसमैन कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति डीटीसी में काम करता है। धीरा क्षेत्र के बैरघट्टा का रहने वाला है। व्यक्ति होम क्वारंटाइन में था। इसे जोनल अस्पताल धर्मशाला (Dharamshala) शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा में 57 वर्षीय Ex Serviceman निकला पॉजिटिव, दिल्ली से है लौटा
मंडी जिला में दो लोगों में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) पाया गया है। दोनों ही लोग हाल ही में मुंबई से ट्रेन के माध्यम से मंडी जिला पहुंचे थेए जिन्हें जोगिंद्रनगर में संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। दोनों ही लोग जोगिंद्रनगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हिमाचल में आज अब तक 1698 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 756 नेगेटिव रहे हैं। 940 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में कांगड़ा जिला में दो ही पॉजिटिव आए हैं। कांगड़ा का एक और मंडी के दो मामले पेंडिंग सैंपल से हैं।