-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: अर्धसैनिक बलों की 6 टुकड़ियां पहुंची, 40 मतदान केंद्र संचालित करेंगी महिलाएं
Last Updated on October 14, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल (Himachal) में होने वाले मंडी लोकसभा सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर रहेगी। उपचुनावों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के लिए अर्धसैनिक बलों की 6 टुकड़ियां हिमाचल पहुंच चुकी है। वहीं, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के ख़र्चे पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। विधानसभा का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के लिए खर्चे की अधिकतम राशि 30.70 लाख रुपए रखी गई है। जबकि लोकसभा में ये राशि 77 लाख रखी गई है।
ये भी पढ़ेःबीजेपी सरकार डिपो संचालकों के साथ कर रही भद्दा मजाक, कांग्रेस बनाएगी स्थाई नीति
मंडी लोकसभा सीट में 13 लाख वोटर
इन चार उपचुनावों में 15.3 लाख वोटर चयनित किए गए है। जिनमें मंडी में 13 लाख वोटर है। फतेहपुर के 87 हज़ार, अर्की में 92 हजार 600 और जुब्बल में 71 हजार वोटर हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार 40 मतदान केंद्र केवल महिलाएं ही संचालित करेंगी। इस बाबत हिमाचल निर्वाचन अधिकारी सी पालरसु ने बताया कि 50 फीसदी पोलिंग स्टेशन को वेब से जोड़ा गया है। 2,696 टोटल पोलिंग स्टेशन में से 1,400 वेब से जोड़ा गया है। इन पोलिंग स्टेशन में 148 संदनशील हैं। अभी तक इन चुनावों के दौरान कर्मचारियों की शिकायतें 23 आई हैं। जिनमें से 12 पेंडिंग हैं, जबकि 11 डिस्पोज़ हुई हैं। आदर्श चुनाव आचार सहिंता को लेकर 2 शिकायतें भी उनके पास पहुंची है। जो पुलिस को जांच के लिए भेज दी गई हैं। आयोग पेड न्यूज पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है। उन्होंने बताया किनमंडी में 32077 नए वोटर , फ़तेहपुर 2069, अर्की 2564, जुब्बल कोटखाई 1595 नए वोटर बने है। इनमें से 18054 दिव्यांग वोटर है।