-
Advertisement
Corona Update: आज फिर पांच की गई जान, प्रदेश में क्या रही कोरोना की स्थिति; यहां जाने
शिमला। हिमाचल में आज फिर कोरोना (Corona) महामारी से पांच लोगों की मौत हुई है। इसमें कांगड़ा जिला से आज फिर तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि दो लोगों की मौत मंडी जिला से सामने आई है। कांगड़ा जिला में 90 और 93 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसके अलावा एक 66 वर्षीय महिला की मौत हुई है। मंडी में 80 वर्षीय पुरुष और 74 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 214 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज दिन तक दो लाख 24 हजार 890 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिसमें से दो लाख 19 हजार 895 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3762 लोगों की कोरोना महामारी के चलते जान जा चुकी है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश में 1216 संक्रमित अपना इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: मंडी में कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता, दूसरी डोज लेने के लिए आगे नहीं आ रहे लोग

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज हमीरपुर जिला में 19, कांगड़ा में 16, मंडी में 10, शिमला में 7, ऊना में 5 और बिलासपुर में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 78, हमीरपुर से 38, ऊना से 35, बिलासपुर से 24, मंडी से 17, चंबा से 12, शिमला से 8 और सोलन से दो कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं।
आज के सैंपल में 56 पॉजिटिव
हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 2948 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे। जिसमें से 56 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 2831 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 61 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



