- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज भी रिकॉर्ड 629 कोरोना (Corona) पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सोलन के सबसे अधिक 326, मंडी के 93, सिरमौर के 71, शिमला के 66, बिलासपुर के 14, चंबा के 16, ऊना के 17, किन्नौर के दस, हमीरपुर व लाहुल स्पीति के चार-चार व कुल्लू (Kullu) का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। वहीं, 202 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें मंडी (Mandi) व सोलन में 35-35, कांगड़ा जिला में 28, सिरमौर के 26, शिमला में 22, हमीरपुर में 17, ऊना में 21, चंबा में 9, कुल्लू में 6 व किन्नौर व बिलासपुर में दो-दो मामले सामने आए हैं। वहीं, थोड़ी चिंता की बात यह है कि आज हिमाचल में 12 कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। इसमें शिमला में तीन, कांगड़ा व मंडी में 2-2, ऊना, सोलन, कुल्लू, सिरमौर व चंबा में एक-एक ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 14198 हो गया है। अभी 3664 एक्टिव केस (Active) हैं। अब तक 10343 लोग ठीक हो चुके हैं। मृत्यु का आंकड़ा 171 पहुंच गया है। हिमाचल में आज 1773 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1415 नेगेटिव रहे हैं। 256 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 102 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
कांगड़ा जिला में इंदौरा निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। बुजुर्ग को पिछले भर्ती करवाया गया था। वहीं, कांगड़ा (Kangra) जिला में ऊना के 48 वर्षीय व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति को 25 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। चंबा जिला के सुराड़ा मोहल्ला चंबा शहर के 70 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज टांडा में जान गई है। व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत व बुखार था। चंबा में 22 सितंबर को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला रेफर किया गया था। 24 सितंबर को तबीयत खराब होने के चलते व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज टांडा ;डमकपबंस ब्वससमहम ज्ंदकंद्ध रेफर कर दिया गया। आज सुबह व्यक्ति की जान चली गई।
मेडिकल कॉलेज नाहन से 16 सितंबर को शिमला रेफर की गई कोलर गांव की एक कोरोना पाजिटिव 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग सिरमौर को उसके परिजनों से मिली। विभाग के अनुसार महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया था। जहां से उसे 16 सितंबर को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। डायबिटीज व किडनी रोग से ग्रस्त बुजुर्ग महिला का मेडिकल कॉलेज नाहन में कोविड सैंपल भी लिया गया थाए जो पाजिटिव मिला, लेकिन आईजीएमसी शिमला में महिला कोरोना से जिंदगी की जंग हार गई। उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने बताया कि मृतक के परिजनों के माध्यम से ही विभाग को मौत की सूचना मिली है। महिला का शव लाने के लिए शव वाहन शिमला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ऊना जिला में कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित एक और मरीज की रविवार को मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक ऊना जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 8 का निवासी बताया गया है। उनकी सैंपलिंग कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद की गई थी। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। रविवार सुबह 60 वर्षीय उस मरीज की विशेषज्ञ से उपचार के बाद तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे फौरन डीसीएचसी हरोली ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रोगी ने दम तोड़ दिया। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि ऊना नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ स्थित शिवनगर निवासी 60 वर्षीय पुरुष कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। गंभीर रूप से बीमार होने के चलते उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। जबकि विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा था। वहीं रविवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें हरोली स्थित डीसीएचसी में शिफ्ट कर दिया गया। वहां भी विशेषज्ञों की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शिमला में सोलन जिला की 49 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला को सोलन अस्पताल से रेफर किया गया था। रोहड़ू के 86 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। इसके अलावा कल्लर सदर बिलासपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति ने भी शिमला में दम तोड़ा है।
जिला कुल्लू में रविवार को छह लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि एक व्यक्ति की कुल्लू अस्पताल में मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के मुताबिक जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार जिला के प्रवेश द्वार भुंतर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। भुंतर में एसबीआई के पास स्थित शहर के एक नामी रेस्टोरेंट के 27 वर्षीय व 23 वर्षीय दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनको कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। जबकि कुल्लू के हरीहर अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह जिला मुख्यालय पर सुल्तानपुर में रहते हैं और इसको कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवा दिया गया है। इसी तरह से मियां बेहड कुल्लू में रहने वाला 35 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है, जो कि पॉजिटिव के संपर्क में आया था। अखाड़ा बाजार में एक 16 वर्षीय लड़के की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जबकि भडयोली भुंतर में 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
जिला ऊना में आज कुल 21 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। शनिवार को कोविड जांच के लिए पालमपुर भेजे गए 146 सैंपल में से 14 पॉजिटिव, 124 नेगेटिव और 08 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। अंब उपमंडल के प्रतापनगर की एक 43 वर्षीय महिला और उसके 14-14 वर्षीय दो बेटे संक्रमित पाए गए हैं, वहीं अंब का 14 वर्षीय बालक भी संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल में एसडीएम कार्यालय से 42 वर्षीय महिला व 27 वर्षीय युवक और अंबोआ का 33 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। हरोली उपमंडल के पंजावर की 35 और 61 वर्षीय महिलाएं, सिंगा का 16 वर्षीय बालक, टाहलीवाल के एक उद्योग का 30 वर्षीय कर्मी, एक 27 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी और सेंसोवाल का 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना उपमंडल के चड़तगढ़ की 30 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रेपिड एंटीजेन टेस्ट में 21 सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 07 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना शहर के वार्ड 8 का एक 60 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसकी कोविड केयर अस्पताल हरोली में उपचार के दौरान मौत हो गई । वहीं ऊना उपमंडल के ऊना शहर के शिव नगर का 51 वर्षीय व्यक्ति और रक्कड़ कॉलोनी की 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के अप्पर गगरेट की 43 वर्षीय महिला और उसकी 17 वर्षीय बेटी संक्रमित पाई गई हैं। जिला कांगड़ा के समनोली की 86 वर्षीय और 53 वर्षीय महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इनके सैंपल अंब ब्लॉक में हुए थे।
- Advertisement -