-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में एक हफ्ते में आए 645 मामले, दो की गई जान
Last Updated on July 26, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं, ठीक होने वालों के आंकड़े में कमी आई है। पिछले एक हफ्ते में हिमाचल (Himachal) में आज अब तक कोरोना के करीब 645 मामले सामने आए हैं। सोलन, सिरमौर और कांगड़ा जिला से अधिक मामले आए हैं। सोलन में 200 से अधिक और सिरमौर में 170 से अधिक मामले आए हैं। कांगड़ा में 70 से अधिक मामले आए हैं। वहीं, 95 लोग ठीक हुए हैं। इस एक हफ्ते में दो कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। शुक्रवार को कांगड़ा जिला में अंब पठियार ज्वालामुखी के 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ा था तो पिछले कल नाहन के गोबिंदगढ़ मोहल्ला की एक 52 वर्षीय महिला ने आईजीएमसी (IGMC) में अंतिम सांस ली। व्यक्ति लीवर व अन्य बीमारियों से ग्रस्त था व महिला भी किडनी आदि बीमारियों से ग्रस्त थी। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2072 पहुंच गया है। साथ ही 869 एक्टिव केस हैं। अब तक 1178 लोग ठीक हो चुके हैं व 12 की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कोरोना से रिकवरी रेट 57 फीसदी के करीब पहुंच गया है। एक टाइम यह 72 फीसदी से अधिक था।
यह भी पढ़ें: Corona Infected महिला का Nahan में पूरे प्रोटोकॉल के साथ हुआ अंतिम संस्कार
कोरोना मामलों में सोलन जिला नंबर वन, 507 कुल मामले
हिमाचल में पिछले कल सबसे अधिक 111 मामले आए हैं। इसमें सोलन (Solan) में 35, सिरमौर में 25, मंडी में 15, चंबा (Chamba) में सात, ऊना में 9, कांगड़ा में 17, हमीरपुर में दो व शिमला जिले में एक मामला आया है। एक दिन में सबसे अधिक मामले आने का यह रिकॉर्ड है। इससे पहले एक दिन में 110 मामले आए थे। कोरोना मामलों में सोलन जिला हिमाचल में नंबर वन पर बना हुआ है। सोलन (Solan) जिला में अब तक 507 मामले सामने आ चुके हैं। अभी 325 एक्टिव केस हैं। अब तक 180 लोग ठीक हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर कांगड़ा जिला है। कांगड़ा (Kangra) में आंकड़ा 402 पहुंच गया है। अभी 91 एक्टिव केस हैं। अब तक 306 लोग ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर हमीरपुर व चौथे पर सिरमौर जिला है। हमीरपुर (Hamirpur) में कुल आंकड़ा 293 और एक्टिव केस 17 हैं। अब तक 273 लोग ठीक हो चुके हैं। हमीरपुर में तीन की मृत्यु हुई है। सिरमौर में 226 मामले हैं। इनमें 178 एक्टिव केस हैं। अब तक 40 ठीक हो चुके हैं। सिरमौर (Sirmaur) में एक की मृत्यु हुई है। ऊना जिला में 181 कुल मामले हैं। अभी 51 एक्टिव केस हैं। अब तक 130 लोग ठीक हुए हैं। शिमला में 130 कुल मामले और 72 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 55 ठीक हुए हैं। शिमला में दो कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। यह दोनों ही शिमला के बाहर के हैं। मंडी में 102 मामले हैं व 61 एक्टिव केस हैं। अब तक 38 ठीक हुए हैं। मंडी में भी तीन की मृत्यु हुई है। लाहुल स्पीति में अभी कोई एक्टिव मामला नहीं है।
यह भी पढ़ें: Breaking: संडे के दिन Himachal में छह Corona Positive , शिमला पांच-बिलासपुर में एक
नाहन, बीबीएन और मंडी ने चिंता में डाला
पिछले एक हफ्ते में आए मामलों में सबसे अधिक मामले सोलन के बीबीएन (BBN), सिरमौर के नाहन और कांगड़ा से हैं। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के चलते नाहन और ददाहू शहर में कल सुबह तक लॉकडाउन (Lockdown) लगाया है। वहीं, बीबीएन में मंगलवार 6 बजे तक कर्फ्यू (Curfew) जारी किया गया है। नाहन के गोबिंदगढ़ मोहल्ला में सबसे अधिक मामले आए हैं। यहां पर एक छोटी सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ती दिख रही है। गोबिंदगढ़ मोहल्ला की एक महिला की पिछले कल मृत्यु भी हुई है।