-
Advertisement
जोगिंद्रनगर में 67 साल के बुजुर्ग रिश्तेदार ने 11 साल की मासूम से किया बलात्कार
जोगिंद्रनगर। मंडी जिला में हिमाचल को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर थाना (Joginder Nagar Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत एक 67 साल के बुजुर्ग ने 11 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप (Rape With Minor Girl) किया। हैरान करने वाली बात यह है कि दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। उधर, जोगिंद्रनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस थाना जोगिंद्रनगर (Joginder Nagar) में दी शिकायत में कहा कि एक 67 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी 11 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर अपने पास बुला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक वो उसका रिश्तेदार भी है।
ये भी पढ़ें : विवाहिता का आरोप-ससुराल वालों ने जबरन पिलाया जहर
पुलिस ने पीड़ित नाबालिग बच्ची की माता के ब्यान पर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि एफआईआर (FIR) दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आईपीसी की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसआई पवन कुमार अपने दल के साथ मामले की जांच कर रहे हैं।

