-
Advertisement

शिमला के शिव मंदिर में लैंडस्लाइड, 9 की मौत, कई दबे, सीएम पहुंचे मौके पर
हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। यहां पर शिव बौड़ी मंदिर पर भूस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है कि 25 से 30 लोग मलबे में दबे हुए हैं। शिमला के समरहिल के पास यह घटना पेश आई है। अभी तक 9 लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं, मृतकों में दो बच्चे भी हैं एसडीआरएफ पुलिस जवान आदि टीमें रेस्क्यू आपरेशन में जुटी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिव मंदिर पहुंच कर हालत का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, सुबह सात बजे के करीब यह घटना पेश आई है। बताया जा रहा है कि सावन सोमवार होने की वजह से मंदिर में सुबह से भीड़ थी। लोग पूजा करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लैंडस्लाइड हुआ और ये लोग मलबे में दब गए हैं।
भारी बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं। मंदिर के ऊपर मलबे के साथ चार से पांच पेड़ आ गिरे। इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। उधर फागली में 15 शेड गिरने से । कुछ लोगों को मलबे में दबने की आशंका है। वहां पर रेस्कयू आपरेशन चला हुआ है, कुछ लोगों को मलबे में से निकाला गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group