-
Advertisement
Corona Update: ऊना और चंबा में दो नए मामलों के साथ आज 9 मामले, दो हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के 9 नए मामले आ चुके हैं। पांच बजे तक 7 मामले सामने आए थे। अब ऊना और चंबा में दो नए मामले सामने आए हैं। ऊना (Una) जिला में आज भेजे गए 72 सैंपल में से एक पॉजिटिव पाया गया है। महाराष्ट्र से लौटा उपमंडल बंगाणा के कुठेड़ा जट्टा का व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। तीन कोरोना संक्रमितों की फॉलोअप रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यह भी पढ़ें: Himachal में इस माह नहीं खुलेंगे शिक्षण संस्थान, सरकार जुलाई में लेगी कोई निर्णय

ऊना में अब तक कुल 39 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं। 20 रिकवर और एक्टिव केस 19 हैं। वहीं आज सोलन (Solan) जिला के दो मरीज ठीक हुए हैं। इन मरीजों के ठीक होने से सोलन में एक्टिव केस (Active Case) 18 रह गए हैं। 14 अब तक ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 340 पहुंच गया है। अभी 213 एक्टिव केस हैं। 122 मरीज ठीक हुए हैं। पांच की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: जयराम ने Skill Register का किया शुभारंभ, किसे और क्या होगा फायदा- जानिए
प्रदेश में आज 729 सैंपल जांच को आए थे। इसमें 403 नेगेटिव रहे हैं। 324 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल (Sample) में से दो पॉजिटिव रहे हैं। बाकी पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में आज चार मामले चंबा, दो सोलन, हमीरपुर, मंडी और ऊना से एक-एक मामला सामने आया है। हिमाचल में अब तक 37897 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 37233 नेगेटिव रहे हैं। 340 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक 42400 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 18928 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। अभी 23472 निगरानी में हैं।
यह भी पढ़ें: कोविड-19 प्रकोप के बीच मंदिर पहुंचे Himachal के ये Minister, हवन-यज्ञ में बैठे-झंडा चढ़ाया

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


