-
Advertisement
भारी बर्फबारी के बीच लाहुल में फंसे 90 सैलानी, एक महिला मरीज भी शामिल
Last Updated on January 7, 2022 by saroj patrwal
केलांग। ऊपरी हिमाचल में हुई बर्फबारी (Snowfall) के बाद शासन और प्रशासन ने पर्यटकों (Tourist) को वहां जाने न जाने की सख्त हिदायत दी है। इस बर्फबारी में लाहुल-स्पीति (Lahul Spiti) के विभिन्न हिस्सों में करीब 90 सैलानी पिछले चार दिन से फंसे हुए हैं। इसकी सूचना शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन लाहुल ने दी। बताया जा रहा है कि इनमें एक स्थानीय महिला मरीज भी शामिल है। महिला को कुल्लू (Kullu) रैफर किया गया है। लाहुल प्रशासन ने जिला प्रशासन कुल्लू और बीआरओ (BRO) की मदद से सैलानियों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया हुआ है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में अगले दो दिन रौद्र रूप दिखाएगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी
फंसे हुए जिन सैलानियों के पास फोर-वाई-फोर वाहन हैं,वे अपनी गाड़ियों से मनाली (Manali) की तरफ निकल रहे हैं। अन्य सैलानियों को जिला प्रशासन के वाहनों से निकाला जा रहा है। ये सैलानी सिस्सू से केलांग (Kelong) के बीच फंसे हैं। उन्होंने होटलों और होम सटे में पनाह ली है। एसडीएम (SDM) केलांग प्रिया नागटा ने बताया कि अधिकतर सैलानी बाहरी राज्यों के हैं। ये सैलानी फोर-वाई-फोर वाहनों से लाहुल पहुंचे हैं। बताया कि बर्फबारी के कारण अटल टनल (Atal Tunnel) बंद होने से लाहुल के विभिन्न हिस्सों में करीब 90 लोग फंसे हैं। ये सभी लोग सुरक्षित हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कुल्लू प्रशासन के साथ बीआरओ की मदद ली जा रही है।
नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू तक पहुंचाए सैलानी
एसडीएम ने बताया कि केलांग में फंसे अधिकतर सैलानियों को नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू नर्सरी तक पहुंचाया गया है। खराब मौसम के बीच बचाव अभियान में खुद एसडीएम प्रिया नागटा के साथ डीएसपी हेमंत और परियोजना अधिकारी मनोज कुमार भी शामिल रहे। प्रिया नागटा ने बताया कि देर शाम तक सभी लोगों को मनाली पहुंचाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group