-
Advertisement
कोरोना अपडेटः आज जांचे 386 सैंपल में 380 नेगेटिव, कहां कितने-जानिए
शिमला। हिमाचल में पिछले छह दिन से कोरोना पॉजिटिव का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। आज हिमाचल में 386 सैंपल जांच को आए थे। इसमें 380 नेगेटिव पाए गए हैं। 6 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। हिमाचल में अभी तक 5772 सैंपल जांचे जा चुके हैं। इसमें 5726 नेगेटिव रहे हैं। 40 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल में अब तक 11144 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इसमें 5952 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। 5192 निगरानी में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

बता दें कि पिछले छह दिन से हिमाचल में कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। 23 अप्रैल को अंतिम मामला सिरमौर से सामने आया था। हिमाचल में अभी 10 एक्टिव केस हैं। आरडी धीमान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना जांच को और अधिक सुगम बनाने के लिए नेरचौक मेडिकल कालेज में भी जांच केंद्र स्थापित कर दिया गया है। ताकि इस परिधि क्षेत्र में आने वाले लोगों को जांच में सुविधा आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों में फंसे अपने नागरिकों हिमाचल में प्रवेश की अनुमती दे दी है। यह लोग कर्फ्यू पास बनाकर हिमाचल में प्रवेश कर सकते हैं। इन लोगों की हिमाचल की सीमाओं में प्रवेश करने से पहले जांच की जाएगी और उन्हें 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

