-
Advertisement
श्रम दिवस के अवसर पर राष्ट्रनिर्माण में जुटे सभी श्रमिक बंधुओं को Dr. Rajesh ने दी शुभकामनाएं
कांगड़ा। श्री बालाजी अस्पताल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग कांगड़ा (Shree Balaji Hospital and College Of Nursing, Kangra) के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस (International Labor Day) के अवसर पर राष्ट्रनिर्माण में जुटे सभी श्रमिक बंधुओं को शुभकामनाएं दी है। डॉ राजेश (Dr. Rajesh Sharma) ने कहा कि मजदूर हमारे समाज की मजबूत इकाई है, जो हमेशा समाज की मजबूती के लिए काम करता है।

याद रहे कि अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस हर साल पहली मई को मनाया जाता है। इस दिन मजदूरों की मेहनत और सच्ची लगन को नमन कर जश्न मनाया जाता है। भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने पहली मई 1923 को मद्रास में मजदूर दिवस की शुरुआत की थी। हालांकि, उस समय इसे मद्रास दिवस के रूप में मनाया जाता था। इस मौके पर पहली बार भारत में आजादी के पहले लाल झंडे का इस्तेमाल किया गया था। डॉ राजेश शर्मा ने इस अवसर पर अस्पताल में मौजूद सभी लोगों को फूल दिए।


