-
Advertisement
CBSE Board: सब हुआ क्लियर, यहां जानें कब आएगा बचे हुए Exam का शेड्यूल
नई दिल्ली। सीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास के पेपर को लेकर खबर चल रही थी कि मंगलवार को यानी आज या कल तक इसकी तारीखों की घोषणा की जा सकती है। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने छात्रों से लाइव चैट के दौरान कहा कि जल्द ही आज या कल में हम सीबीएसई (CBSE) की बची हुई परीक्षाओं का शेड्यूल तय कर लेंगे। इसके लिए सभी परीक्षाओं की तारीख क्लियर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: ऑनशोर भंडार क्षमता 100% भरने के बाद India ने समुद्र में किया सस्ते तेल का भंडारण
बता दें कि सीबीएसई ने पहले ही साफ कर दिया था कि लॉकडाउन खत्म होने और स्थिति सामान्य होने के बाद सीबीएसई की शेष बचे सभी 29 विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्रालय इस बारे में फैसला करेगा। अब तक परीक्षा की तारीख के ऐलान के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं आज आयोजित किए गए वेबिनार में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने खुलासा किया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2020 की तारीख का फैसला एक या दो दिन में लिया जाएगा। बता दें कि सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.nic.in पर उसके बाद जल्द ही नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक साइट पर नजर रखनी होगी।
